सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

भारत ने 16 साल पहले रचा था इतिहास, वीडियो में देखें बॉल आउट के ज़रिए पाकिस्तान को ऐसे दी थी शिकस्त

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

16 साल पहले भारत ने रचा था इतिहास, वीडियो में देखें बॉल आउट के ज़रिए पाकिस्तान को ऐसे दी थी शिकस्त

2007 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने फाइनल से पहले पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में बॉल आउट के ज़रिए हराया था.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का पहला सीज़न 2007 में खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम एमएस धोनी की कप्तानी में विजेता बनी थी. धोनी की कप्तानी वाली मेन इन ब्लू ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था. लेकिन उससे पहले भारत ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को बॉल आउट के ज़रिए दिलचस्प और करारी शिकस्त दी थी. दोनों के बीच ग्रुप स्टेज का ऐतिहासिक मैच आज ही के दिन यानी 14 सितंबर को खेला गया था.

मैच टाई रहा था, जिसके बाद बॉल आउट के ज़रिए मुकाबले का रिजल्ट निकाला गया था. बॉल आउट में भारत ने पाकिस्तान को शानदार तरीके से धूल चटाई थी. बॉल आउट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक के बाद भारतीय गेंदबाज़ बॉल आउट में स्टंप उड़ा देते हैं और पाकिस्तान की ओर से कोई भी बॉल आउट के ज़रिए स्टंप नहीं बिखेर पाता है.

बॉल आउट में सबसे पहले भारत की ओर वीरेंद्र सहवाग गिल्लियां बिखेरते हैं. फिर पाकिस्तान की ओर से पहला मौका पाने वाले यासिर अराफात चूक जाते हैं. इसके बाद फिर इंडिया की बारी आती है और इस बार गेंद हरभजन सिंह के हाथ में होती है. भज्जी बड़ी ही आसानी से स्टंप हिट कर देते हैं. इसके जवाब में पाकिस्तान की ओर से आते हैं तेज़ गेंदबाज़ उमर गुल आते हैं और वो भी स्टंप हिट नहीं कर पाते हैं.

Advertisement

भारत की ओर से रॉबिन उथप्पा तीसरे नंबर पर आते हैं और भी गिल्लियों को ज़मीं के हवाले करते हुए भारत के खाते मे एक प्वाइंट जोड़ देते हैं. पाकिस्तान के लिए शाहिद अफरीदी तीसरे नंबर पर आखिरी उम्मीद बनकर आते हैं, लेकिन वो भी नाकाम रहते हैं. इस तरह भारतीय टीम बॉल आउट में पाकिस्तान को धूल चटाती है.

141 रनों के स्कोर पर टाई रहा था मुकाबला 

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 141 रन बोर्ड पर लगाए थे. टीम के लिए रॉबिन उथप्पा ने 50 रनों की अहम पारी खेली थी. जवाब में पाकिस्तान ने भी 20 ओवर में 7 विकेट पर 141 रन ही स्कोर किए. पाकिस्तान के लिए मिस्बाह उल हक ने टीम के लिए सबसे ज़्यादा 53 रन बनाए थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *