सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

इंडिया में होगी “इंडिया गठबंधन” की जीत : गुरचरण सिंह राजू

3 मिनट पढ़ें
इंडिया में होगी "इंडिया गठबंधन" की जीत : गुरचरण सिंह राजू

इंडिया में होगी "इंडिया गठबंधन" की जीत : गुरचरण सिंह राजू

Advertisement

इंडिया में होगी “इंडिया गठबंधन” की जीत : गुरचरण सिंह राजू

* धर्म को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया कांग्रेस नें

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,इंडिया में होगी “इंडिया” की जीत, जी हां ऐसा कहना है कृष्णा नगर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष गुरचरन सिंह राजू का। वीर अर्जुन ने गुरचरन सिंह राजू से करी ख़ास बातचीत और उनसे जाना की आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा से मुकाबला करने के लिए “इंडिया” गठबंधन कितना तैयार है? जिस पर गुरचरन सिंह राजू ने कहा की लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल करने के लिए इंडिया गठबंधन की तैयारियां पूरे जोरों पर चल रही है,
अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता “इंडिया” गठबंधन से जुड़कर अपना समर्थन दे रहे है और देश की जनता के आशीर्वाद से 2024 में इंडिया गठबंधन जरूर ही जीत हासिल करेगा और पूर्ण बहुमत से करेगा।

Advertisement

गुरचरन सिंह राजू ने आगे कहा की जब इस देश में कांग्रेस की सरकार थी तब कांग्रेस पार्टी ने कभी भी धर्म को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया, कांग्रेस पार्टी ने कभी भी धर्म के नाम पर राजनीति नहीं की, कांग्रेस पार्टी ने राजनीति करी तो देश के बुनियादी मुद्दों जैसे बेरोजगारी, महंगाई, भुखमरी, देश की अर्थव्यवस्था पर। कांग्रेस पार्टी ने देश को 21वी सदी की ओर अग्रसर करने के मकसद से टेक्नोलॉजी पर काम किया, भारत देश को हर क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाने के लिए काम किया लेकिन पिछले दस वर्षों से भारत देश में जो हुआ है वो मैं आपको पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं की किसी भी विकसित हो रहे देश में नहीं हुआ होगा, हमें धर्म के नाम पर लड़वाया जा रहा है, देश की जनता के मन में धर्म के नाम पर नफ़रत फैलाई जा रही है, आज का युवा रोजगार को मुद्दा न मानते हुए मंदिर और मस्जिद को मुद्दा मान रहा है। गुरचरन सिंह राजू ने आगे कहा की धर्म जो सिर्फ लोगों को प्यार करना सिखाता है, धर्म जो लोगों को भगवान से जोड़ने का काम करता है, पिछले दस वर्षों में भाजपा ने उन पवित्र धर्मों का इस्तेमाल देश में हिंसा फैलाने के लिए किया है। गुरचरन सिंह राजू ने आगे कहा की आज आलम यह है की देश की जनता देश की प्रगति के लिए जरूरी बुनियादी मुद्दों से भटक चुकी है।

गुरचरन सिंह राजू ने आगे कहा की कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से पूरी ताकत के साथ “इंडिया” गंठबंधन के रूप में जनता के सामने आ रही है फिर से देश की प्रगति के लिए जरूरी बुनियादी मुद्दों को लेकर, देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, भुखमरी, गिरती अर्थव्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों के लिए उनके हित के कानून व देश की जनता के लिए नई योजनाओं को लेकर जिससे देश का और देश की जनता का दोनों का विकास होगा और मैं देश की जनता से यह निवेदन करता हूं की इंडिया के विकास के लिए “इंडिया” को वोट दे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *