Home खेल IND vs AUS,2nd T20i: रोहित शर्मा की तूफानी पारी, भारत ने ऑस्ट्रेलिया...

IND vs AUS,2nd T20i: रोहित शर्मा की तूफानी पारी, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे मैच में 6 विकेट से हराया

0
197

भारत ने नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 91 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 4 गेंद शेष रहते ये मैच 6 विकेट से अपने नाम किया। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। 91 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान रोहित शर्मा ने शुरुआती ओवरों में कई छक्के लगाकर टीम को शानदार शुरुआत दी। भारत का पहला विकेट केएल राहुल के रूप में तीसरे ओवर में लगा। राहुल 6 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली 6 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार बिना खाता खोले आउट हुए। हार्दिक 9 गेंद में 9 रन बना सके। आखिरी ओवर में दिनेश कार्तिक ने पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 90 रन लगाए थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू वेड ने 20 गेंदों पर शानदार 43 रन बनाए। वेड ने अपनी तूफानी पारी के दौरान हर्षल पटेल द्वारा फेंके गए आखिरी ओवर में एक के बाद एक तीन छक्के ठोक दिए थे। हालांकि उनकी इस पारी पर रोहित ने पानी फेर दिया। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके अलावा 31 रन कप्तान आरोन फिंच के बल्ले से भी निकले थे। वहीं टीम इंडिया की ओर से अक्षर पटेल ने 2 और जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट झटका। तीन मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबर हो चुकी है। इसी के साथ भारत ने एक साल में सबसे ज्यादा टी20 मुकाबले जीतने के मामले में पाकिस्तान की बराबरी कर ली है। भारत की इस साल 20 जीत हो चुकी हैं। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से मात दी थी। उस मैच में टीम इंडिया ने बोर्ड पर 208 रन लगाए थे। लेकिन गेंदबाजों के खराब खेल के चलते ऑस्ट्रेलिया ने वो मैच आराम से 19.2 ओवरों में 6 विकेट खोकर जीत लिया। अब सीरीज का निर्णायक मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here