सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

RSW Series: सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया

4 मिनट पढ़ें

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पहले सेमीफाइनल मैच में इंडिया लीजेंड्स ने ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स को पांच विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। खिताबी मुकाबले में उसका सामना श्रीलंका या वेस्टइंडीज की टीम के साथ होगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 171 रन का बड़ा स्कोर बनाया था। इसके जवाब में इंडिया लीजेंड्स ने भी पांच विकेट खोकर चार गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।भारत के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की। कप्तान वाटसन और डूलन की जोड़ी ने 60 रन की साझेदारी की। वाटसन ने 30 और डूलने ने 35 रन बनाए। इसके बाद बेन डंक ने 46 रन की पारी खेली। अंत में कैमरून व्हाइट ने 30 और हैडिन ने 12 रन बनाकर टीम का स्कोर 171 तक पहुंचाया। भारत के लिए अभिमन्यू मिथुन और यूसुफ पठान ने दो-दो विकेट लिए। वहींस राहुल शर्मा ने एक विकेट हासिल किया।172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। कप्तान सचिन 38 रन के स्कोर पर टीम का साथ छोड़ गए। उन्होंने सिर्फ 10 रन बनाए। इसके बाद एक छोर पर विकेट गिरते रहे। सुरेश रैना 11 और युवराज 18 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन एक छोर पर नमन ओझा जमे रहे। उन्होंने 62 गेंदों में 90 रन बनाए। उनकी इस पारी में सात चौके और पांच छक्के शामिल थे।

वॉट्सन और डूलन ने अच्छी शुरूआत ऑस्ट्रेलिया को दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की। इसके बाद 30 के स्कोर पर वॉट्सन आउट हो गए थे। डूलन भी 35 के स्कोर पर जल्द ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद बेन डंक ने तेजतर्रार पारी खेली। उन्होंने 26 गेंदों में 46 रन बनाए। अंत में कैमरून व्हाइट और हैडिन के बीच अच्छी साझेदारी हुई। दोनों ने ऑस्ट्रेलिया को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। व्हाइट ने 30 और हैडिन ने 12 रनों का योगदान दिया। भारत की तरफ से मिथुन और यूसूफ पठान ने 2-2 विकेट लिए। उनके अलावा राहुल शर्मा ने एक विकेट लिया। इन तीनों के अलावा कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं ले पाया।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए सचिन तेंदुलकर और नमन ओझा ने टीम को अच्छी शुरूआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े। इसके बाद सचिन तेंदुलकर 10 के स्कोर पर आउट हो गए थे। सुरेश रैना (11), युवराज सिंह (18), स्टुअर्ट बिन्नी (2), युसूफ पठान (1) भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। एक तरफ नमन ओझा क्रीज पर टिके हुए थे। भारत को अंतिम 30 गेंदों में 50 रनों की दरकार थी। नमन ओझा 80 के स्कोर पर क्रीज पर डटे हुए थे। उनका साथ इरफान पठान दे रहे थे। भारत को जीत के लिए 18 गेंदों में 36 रनों की दरकार थी। दोनों ने 18वें ओवर में 12 रन बनाए। इसके बाद पठान ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर सिक्स लगाकर दबाव कम कर दिया। भारत को अंत में 11 गेंदों में 18 रन चाहिए थे। पठान ने फिर से दूसरी गेंद पर सिक्स लगा दिया था। पठान ने तीन सिक्स लगाकर मैच एकतरफा कर दिया। आखिरी ओवर में भारत को 6 गेंदों में 3 रन चाहिए थे और दोनों बल्लेबाजों ने आसानी से बना दिए। नमन ओझा ने 62 गेंदों में 90 रन बनाए। वहीं पठान ने 12 गेंदों में 39 रन बनाए। पठान ने अपनी इस पारी में 5 सिक्स लगाए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *