इंडिया गठबंधन जीतेगा दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें : नीलम चौधरी

0
82

इंडिया गठबंधन जीतेगा दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें : नीलम चौधरी

 

नई दिल्ली   (सी.पी.एन.न्यूज़  ) :  इंडिया गठबंधन बनने के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी की नींद हराम है ,भाजपा को यह आभास हो गया है अगला लोकसभा चुनाव उनका नहीं है | यह कहना है बाबर पुर जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नीलम चौधरी का | नीलम कहती है  जहां तक राजधानी दिल्ली का सवाल है कांग्रेस अपने दम पर दिल्ली की सातों  सीटें जीतने में सक्षम है |  पिछले लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था लेकिन इस बार यदि गठबंधन के तहत चुनाव हुए तो दिल्ली की सभी सातों सीटें गठबंधन जीतेगा |

नीलम चौधरी कहती हैं आम जनता ने यह निर्णय ले लिया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा को हराऐंगे। उन्होंने कहा कि
दिल्ली की जनता शीला दीक्षित के  15 साल के शानदार शासनकाल को याद कर रही है और अब जनता विकास चाहती है, नफरत की राजनीति व भाई को भाई से लड़ाने की नीति को अब दिल्ली सहन नही करेगी। नीलम ने कहा  कहा कि  15 साल से दिल्ली नगर निगम में भाजपा का शासन था  नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार ने दिल्ली वालों की जेब काटी है। उन्होंने आंकडो का हवाला देते हुए कहा कि 5080 करोड़ रुपये दिल्ली के दुकानदारों से कन्वर्जन चार्ज व पार्किंग चार्ज के रुप में वसूल किया गया है,

परंतु इसके बदले में दिल्ली नगर निगम ने कोई काम नही किया। आज पार्किंग की समस्या दिल्ली में सबसे ज्यादा है जिसके लिए सीधे तौर पर भाजपा जिम्मेदार है। उन्होंने भाजपा सांसदों की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आज सभी नेता केवल दिल्ली के लोगों को कैसे लूटा जाए इस पर ध्यान दे रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here