सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

इण्डिया गठबंधन कोई चुनौती नहीं है भाजपा के सामने : प्रवेश शर्मा

3 मिनट पढ़ें
इण्डिया गठबंधन कोई चुनौती नहीं है भाजपा के सामने : प्रवेश शर्मा

इण्डिया गठबंधन कोई चुनौती नहीं है भाजपा के सामने : प्रवेश शर्मा

Advertisement

इण्डिया गठबंधन कोई चुनौती नहीं है भाजपा के सामने : प्रवेश शर्मा
* सातों सीट जीतने जा रही है भाजपा
– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,राजधानी दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा की होगी जीत, जी हां ऐसा कहना है पूर्व नेता सदन प्रवेश शर्मा का। आगामी लोकसभा चुनावों एवं इंडिया गठबंधन के विषय पर हमने प्रवेश शर्मा से की बातचीत प्रवेश शर्मा ने कहा की देखिए भाजपा दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों को जीतेगी और यह बात मैं सिर्फ इसलिए नहीं कह रहा क्योंकि मैं भाजपा से हूँ बल्कि इस बात के पीछे काफी वजह भी है। पहली वजह यह की पिछले दस वर्षों में भाजपा का राजनीतिक कद काफी बढ़ा है क्योंकि भाजपा ने देश की जनता के लिए बहुत ही बेहतरीन जनहित के कार्य किए है। दूसरा की इंडिया गठबंधन मिलके भी कोई खास मजबूत नहीं दिखता। इंडिया गठबंधन ने अभी तक दिल्ली में अपने सातों उम्मीदवार तक घोषित नहीं किए है, मैं कांग्रेस से सवाल करता हूं की जब भाजपा इतने समय पूर्व अपने सातों उम्मीदवारों के नाम घोषित कर सकती है तो कांग्रेस मात्र तीन सीटों पर भी अपने उम्मीदवार घोषित क्यों नहीं कर पा रही है?

Advertisement

क्या कांग्रेस के पास ऐसे उम्मीदवार नहीं है जो उन्हें जीत का भरोसा दिलवा सके? या कांग्रेस को समझ ही नहीं आ रहा की चुनाव किसे लड़वाया जाए और किस रणनीति के तहत लड़वाया जाए। प्रवेश शर्मा ने आगे कहा की लोकसभा चुनावों को जीतने के लिए जनता के सामने अपना प्रचार करना होता है, अपनी बात रखनी पड़ती है, लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं को समझ कर जनता को भरोसा दिलाना होता है की हम क्षेत्र की जनता की समस्याओं को दूर करेंगे, जनसभा करनी पड़ती है और यह सभी काम भाजपा के उम्मीदवारों ने करना भी शुरू कर दिया है तो इसलिए सिर्फ यह मत देखिए की राजनीतिक पार्टियां मिलकर साथ आ गई इंडिया गठबंधन बना के तो वह कड़ी चुनौती दे देगी, आप यह देखिए की जनता से सीधा संपर्क कौन सा उम्मीदवार कर रहा है। प्रवेश शर्मा ने आगे कहा की इसलिए बतौर भाजपा नेता और राजनीति की समझ रखने वाले एक व्यक्ति के तौर पर मैं यह बात कह रहा हूं कि इंडिया गठबंधन मिलकर भी भाजपा के सामने बहुत कमजोर दिखता है और निश्चित ही दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी ही चुनाव जीतेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *