सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

IND vs WI 2nd ODI: अक्षर के तूफान में बहा विंडीज, भारत ने 2-0 सीरीज किया अपने नाम

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

टीम इंडिया ने दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 2 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। ये भारत की वेस्टइंडीज पर लगातार 12वीं सीरीज जीत है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने किसी एक टीम को लगातार सबसे ज्यादा सीरीज में हराने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अपने इंटरनेशनल करियर में पहली बार वो करिश्मा कर दिखाया, जिसकी उनसे उम्मीद की जाती है। उन्होंने 64 रन की तूफानी पारी खेलकर और आखिरी ओवर में सिक्स लगाकर भारत को मैच जिताया।

शाई होप की 115 रन की शतकीय पारी

India vs West Indies 2nd ODI: Shai Hope joins elite list with solid century  in 100th ODI - myKhelमैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरेबियाई टीम के ओपनर बल्लेबाज मेयर्स ने शाई होप के साथ मिलकर 65 रन की साझेदारी की, लेकिन दीपक हुड्डा ने इस साझेदारी को तोड़ दिया। मेयर्स को हुड्डा ने 39 रन पर अपनी ही गेंद पर कैच लेकर पवेलियन भेज दिया। मेजबान टीम का दूसरा विकेट शमर ब्रुक्स के रूप में गिरा जिन्हें 35 रन पर स्पिनर अक्षर पटेल ने कप्तान धवन के हाथों कैच करवा दिया। इसके बाद चहल ने ब्रैंडन किंग को डक पर आउट करके भारत को तीसरी सफलता दिला दी। कप्तान निकोलस पूरन ने 6 छक्के और एक चौके की मदद से 77 गेंदों पर 74 रन की पारी खेली और शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हो गए। शाई होप ने अपने वनडे करियर का 13वां शतक लगाया। पावेल ने 13 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया। होप ने 135 गेंदों पर 115 रन की पारी खेली और शार्दुल ठाकुर ने उन्हें अपना तीसरा शिकार बनाकर कैच आउट करवा दिया। भारत की तरफ से तीन विकेट लेकर शार्दुल ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज रहे तो वहीं दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल व युजवेंद्रा चहल को एक-एक सफलता मिली।

Advertisement

श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और अक्षर पटेल का शानदार अर्धशतक

अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन ने अर्धशतक लगायालक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत ख़राब रही। पहले वनडे में अपने बल्ले से शानदार 97 रनों की पारी खेलने वाले शिखर धवन दूसरे वनडे में कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 31 गेंद का सामना किया और सिर्फ 13 रन बनाए। उनके बल्ले से एक भी चौका या छक्का नहीं निकला। वहीं शुभमन गिल 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे। गिल ने काइल मेयर्स की गेंद पर बहुत ही खराब शॉट खेला और उन्हें ही कैच दे बैठे। नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने आए सूर्य कुमार यादव भी कुछ खास नहीं कर पाए और 8 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनका भी विकेट मेयर्स ने ही लिया। श्रेयस अय्यर ने अपने फार्म को बरकरार रखा और दूसरे मैच में भी अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 63 रन बनाए। संजू सैमसन ने 54 रन बनाकर मैच में उम्मीदें जिंदा रखी थीं, लेकिन जब संजू आउट हो गए, तो मैच भी जाता दिख रहा था। क्योंकि जरूरी रन औसत बढ़ता ही जा रहा था। ऐसे में छठे विकेट के लिए अक्षर और दीपक हूडा ने अहम 51 रन की साझेदारी की। हूडा लौटकर उम्मीदें तोड़ते दिखायी पड़े, लेकिन अक्षर पटेल एक चोर पर डटे रहे। अक्षर ने आखिरी 10 ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की। अंतिम ओवर में टीम को जीत के लिए आठ रन बनाने थे। निकोलस पूरन ने गेंदबाजी के लिए कायेल मेयर्स को बुलाया। मेयर्स के लिए यह मैच अब तक शानदार रहा था। उन्होंने बल्लेबाजी में 23 गेंद पर 39 रन बनाने के अलावा शिखर धवन का शानदार कैच लिया था। संजू सैमसन को बेहतरीन थ्रो पर रनआउट किया था और गेंदबाजी में दो विकेट झटके थे। पूरन को आखिरी ओवर में उनसे चमत्कार की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अक्षर पटेल ने चौथी गेंद पर छक्का मारकर मैच फिनिश किया। इस तरह भारत ने श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और अक्षर पटेल की शानदार अर्धशतक पारी के दम पर 49.4 ओवर में 8 विकेट पर 312 रन बनाकर मैच में दो विकेट से जीत दर्ज की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *