सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

IND vs PAK Women’s T20WC 2024: पाकिस्तान की फूटी किस्मत! रेणुका सिंह ने पहले ही ओवर में लिया विकेट

2 मिनट पढ़ें
IND vs PAK Women's T20WC 2024

IND vs PAK Women's T20WC 2024: पाकिस्तान की फूटी किस्मत! रेणुका सिंह ने पहले ही ओवर में लिया विकेट

IND vs PAK Renuka Singh: वीमेंस टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान की भारत के खिलाफ बेहद खराब शुरुआत हुई. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. इस दौरान टीम ने 33 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए. टीम इंडिया की गेंदबाज रेणुका सिंह ने पहले ही ओवर में पाकिस्तान को झटका दे दिया था. टीम का पहला विकेट 1 रन के स्कोर पर गिरा. रेणुका ने गुल फिरोजा को पवेलियन का रास्ता दिखाया था.

दरअसल पाकिस्तान के लिए मुनीबा अली और गुल फिरोजा ओपनिंग करने आईं. फिरोजा 4 गेंदों का सामना करते हुए खाता तक नहीं खोल पाईं. उन्हें रेणुका सिंह ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड कर दिया. इस तरह पाकिस्तान की खराब शुरुआत हुई. पाक का दूसरा विकेट सिदरा अमीन के रूप में गिरा. वे 8 रन बनाकर दीप्ति शर्मा का शिकार बनीं. जबकि तीसरा विकेट उमाइमा सोहेल के रूप में गिरा. वे 3 रन बनाकर आउट हुईं.

फिरोजा-अमीन का फ्लॉप परफॉर्मेंस –

पाकिस्तान ने वीमेंस टी20 विश्व कप 2024 में अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था. उसने यह मैच 31 रनों से जीत लिया था. गुल फिरोजा इस मैच में भी कुछ खास नहीं कर पाई थीं. वे 2 रन बनाकर आउट हो गई थीं. सिदरा अमीन 12 रन बनाकर पवेलियन लौटी थीं. ये दोनों ही खिलाड़ी भारत के खिलाफ भी फ्लॉप साबित हुईं. टीम इंडिया के खिलाफ पाक ओपनर मुनीबा 17 रन बनाकर आउट हुईं. उन्हें श्रेयंका पाटिल ने पवेलियन का रास्ता दिखाया.

पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेल रहीं पूजा –

भारत ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. टीम ने पूजा वस्त्राकर की जगह सजना सजीवन को मौका दिया है. पूजा चोटिल हो गई हैं. वे इसी वजह से पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए मैदान पर नहीं उतरीं. सजना का अब तक अच्छा रिकॉर्ड रहा है. वे डोमेस्टिक क्रिकेट में काफी अच्छा खेली हैं.

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *