सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमा

IND vs NZ Final: ऐसा हुआ तो चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में होगा सुपर ओवर! जानें ICC का क्या है नियम

2 मिनट पढ़ें
IND vs NZ Final

IND vs NZ Final: ऐसा हुआ तो चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में होगा सुपर ओवर! जानें ICC का क्या है नियम

Champions Trophy 2025 Final IND vs NZ: टीम इंडिया एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में है. उसका सामना रविवार को न्यूजीलैंड से होगा. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत ने अभी तक दमदार प्रदर्शन किया है. अब वह खिताब से महज एक कदम की दूरी पर है. अगर फाइनल मैच बारिश की वजह से प्रभावित हुआ तो इसका फैसला सुपर ओवर से करवाया जा सकता है. लेकिन इसको लेकर कुछ नियम हैं. अहम बात यह है कि फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है.

अगर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच टाई या ड्रॉ होता है तो इसका फैसला सुपर ओवर से होगा. सुपर ओवर के दौरान फाइनल की दोनों ही टीमों को एक-एक ओवर खेलने का मौका मिलेगा. इसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम दूसरी टीम को जीत के लिए लक्ष्य देती है. फिर पहले बॉलिंग करने वाली टीम को लक्ष्य का पीछा करके उससे ज्यादा रन बनाने होगें. अगर मैच के पहले दिन बारिश हुई तो यह दूसरे दिन खेला जा सकता है. इसके लिए रिजर्व डे रखा गया है.

भारत-न्यूजीलैंड का कैसा रहा है हेड टू हेड –

अगर भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में हेड टू हेड रिकॉर्ड देखें तो यह कमाल का है. टीम इंडिया का पलड़ा इसमें भारी नजर आता है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभी तक कुल 119 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 61 मैच जीते हैं. जबकि 50 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. एक मैच टाई हुआ है. वहीं 7 मैच रद्द हो गए हैं. न्यूजीलैंड को 50 मैचों में जीत मिली है. लिहाजा टीम इंडिया उससे इससे मामले में आगे है.

भारत का टूर्नामेंट में ऐसा रहा प्रदर्शन –

टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इस बार सभी मैच जीते हैं. उसने ग्रुप मैच में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराया. इसके बाद सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात दी. अब फाइनल में उसका एक बार फिर से न्यूजीलैंड से सामना होगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *