सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

IND vs ENG 5th Test: रूट-बेयरस्टो ने भारत के मुंह से छीनी जीत, इंग्लैंड 7 विकेट से जीता

2 मिनट पढ़ें

भारत के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड ने इतिहास रच दिया। मेजबान इंग्लैंड ने इस टेस्ट में टीम इंडिया को सात विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 2-2 पर ड्रॉ हो गई। टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 278 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, मगर जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने शतकीय पारी खेल इस लक्ष्य को बौना बना दिया। रूट ने 142 और बेयरस्टो ने 114 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की यह सबसे बड़ी रन चेज है। बात मुकाबले की करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के शतक के दम पर 416 रन बनाए थे, इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 284 रनों पर ही सिमट गई थी। 132 रनों की लीड के साथ भारत ने दूसरी पारी में 284 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 378 रनों का लक्ष्य रखा। जिसे मेज़बान टीम ने सिर्फ तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। पांचवें दिन शुरुआती सत्र में इंग्लैंड ने 259/3 से आगे खेलना शुरू किया। रूट और बेयरस्टो ने भारतीय तेज गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया और चौके और छक्के लगाते चले गए। इस बीच, रूट ने 136 गेंदों में और बेयरस्टो ने 137 गेंदों में अपना शतक पूरा कर भारत को मैच में पूरी तरह से पीछे कर दिया। दोनों ने अंत तक 316 गेंदों में 269 रनों की अटूट साझेदारी कर इंग्लैंड को ऐतिहासिक रन चेज करने में मदद की और सात विकेट से जीतने के साथ ही पांच मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *