सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

IND vs ENG 3rd ODI: भारत ने इंग्लैंड को तीसरे वनडे में 5 विकेट से हरा सीरीज 2-1 से जीती, ऋषभ पंत का दमदार शतक

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत ने इंग्लैंड को तीसरे वनडे में 5 विकेट से हरा तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। मैनचेस्टर में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। भारत ने इस मुकाबले में इंग्लैंड से मिले 260 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय 72 रन तक अपने चार विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद हार्दिक पांड्या (71) और ऋषभ पंत (नॉटआउ 125) ने पांचवें विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी करके भारत को शानदार त के साथ-साथ 2-1 से सीरीज भी दिला दी।

जोस बटलर ने खेली 60 रनों की पारी सिराज ने दो लगातार गेंदे बटलर के सिर में मारी

टॉस हरने के बाद इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 45.5 ओवरों में ऑल आउट होने से पहले 259 रन बनाए। इस दौरान टीम के लिए कप्तान जोस बटलर ने 60 रनों की पारी खेली। बटलर ने 80 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 2 छक्के लगाए। ओपनर खिलाड़ी जेसन रॉय ने 31 गेंदों का सामना करते हुए 41 रन बनाए। लिविंगस्टोन ने 27 रनों का योगदान दिया। डेविड विले ने भी 18 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया के लिए शानदार गेंदबाजी की और 7 ओवरों में 24 रन देकर 4 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने 3 मेडन ओवर भी निकाले। मोहम्मद सिराज ने 9 ओवरों में 66 रन देकर 2 विकेट लिए। युजवेंद्र चहल ने 9.5 ओवरों में 60 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। रविंद्र जडेजा को भी एक सफलता मिली।

पांड्या और पंत ने 133 रनों की साझेदारी कर दिलाई जीत ind vs eng india win by 5 wickets 3rd ODI win series by 2-1 Old Trafford Manchester

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 5 ओवर के अंदर ही अपने सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। धवन एक रन और रोहित 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विराट कोहली भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और 17 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार ने पंत के साथ पारी संभालने की कोशिश की लेकिन वो भी 16 रन बनाकर आउट हो गए, जिसके बाद पंत और हार्दिक ने शतकीय साझेदारी करके पारी को संभाला। हार्दिक और पंत के बीच पांचवें विकेट के लिए 115 गेंदों में 133 रन की साझेदारी हुई। हार्दिक पांड्या 55 गेंद में 71 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद पंत ने जडेजा के साथ छठे विकेट के लिए 40 गेंदों में 56 रन की साझेदारी करके भारत को जीत दिलाई। ऋषभ पंत का ये वनडे करियर का पहला शतक है। रविंद्र जडेजा ने 15 गेंद में 7 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से रीस टॉपली ने 3, कार्स और ओर्टन ने 1-1 विकेट लिया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *