सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

IND vs ENG 2nd ODI: इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में भारत को 100 रन से हराकर सीरीज में की बराबरी

2 मिनट पढ़ें

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर खेला गया। जहा टॉस हारने के बाद इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 10 विकेट पर 246 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में टीम इंडिया 38.5 ओवर में 146 रन पर ही सिमट गई और उसे 100 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के बाद वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। इंग्लैंड की इस शानदार जीत के हीरो रहे रीस टॉप्ली, जिन्होंने ने 9.5 ओवर में 24 रन देकर 6 विकेट झटके। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 246 रन का स्कोर बनाया। मेजबान टीम के लिए मोईन अली टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 47 रन बनाए। उनके अलावा डेविड विली ने 41 रनों का योगदान दिया। वहीं, जेसन रॉय (23), जॉनी बेयरस्टो (38), जो रूट (11), कप्तान जोस बटलर (4), बेन स्टोक्स (21) और लियाम लिविंगस्टन (33) जल्द ही पवेलियन गए। भारत की ओर से युजवेंद्र चहल सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 10 ओवर में 47 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उनके अलावा हार्दिक पांडया और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो जबकि मोहम्मद और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट चटकाए। जवाब में कप्तान रोहित शर्मा 10 गेंद खेलकर बिना रन बनाए आउट हुए। शिखर धवन 26 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत बिना खाता खोले आउट हुए। विराट कोहली अच्छी शुरुआत मिलने के बाद 16 रन पर आउट हुए। सूर्यकुमार 27 रन बनाकर बोल्ड हो गए। हार्दिक पांडया 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके अलावा रवींद्र जडेजा ने 29 और मोहम्मद शमी ने 23 रन बनााए। इंग्लैंड की तरफ से टापली ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *