सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
रामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफा

IND vs ENG 1st T20I Live Streaming: कोलकाता में खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड का पहला टी20, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव

2 मिनट पढ़ें
टी20

IND vs ENG 1st टी20I Live Streaming And Telecast: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 आज यानी 22 जनवरी, बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी जिसकी शुरुआत आज से होगी. इस सीरीज में एक बार फिर सूर्यकुमार यादव भारत की कमान संभालते हुए नजर आएंगे. वहीं जोस बटलर इंग्लैंड के कप्तान के रूप में देखेंगे. दोनों टीमों के बीच दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है. तो आइए जानते हैं कि आप इस मुकाबले को कब कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे.

कब होगा मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 आज यानी 22 जनवरी, बुधवार को खेला जाएगा. मुकाबले की शुरुआत शाम 7:00 से होगी जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे होगा.

कहां होगा मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में खेला जाएगा.

टीवी पर कहां देखे लाइव?

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 को भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जारी लाइव प्रसारित किया जाएगा, जहां आप कई भाषाओं में मुकाबले का लुत्फ उठा सकेंगे.

कहां देखे लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 को डिजनी प्लस हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम 

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल.

टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम 

बेन डकेट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, जैकब बेथल, लियाम लिविंगस्टोन, जोस बटलर (कप्तान), फिल सॉल्ट, आदिल रशीद, ब्रायडन कार्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, रेहान अहमद, साकिब महमूद.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *