सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

IND vs BAN : भारतीय ने बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 188 रन से हराया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारतीय टीम ने बांग्लादेश को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 188 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। भारत के लिए इस मैच में जीत के हीरो कुलदीप यादव रहें। उन्होंने इस मुकाबले के दोनों पारियों को मिलाकर कुल 8 विकेट अपने नाम किया। कुलदीप ने जहां पहली पारी में 5 विकेट झटके थे तो वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 3 बांग्लादेशी बल्लेबाजो को पवेलियन की राह दिखाई।

भारतीय टीम में लंबे वक्त के बाद वापसी करने वाले स्पिनर कुलदीप यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को दोनों ही पारियों में खूब तंग किया। बांग्लादेशी बल्लेबाज उनकी गेंदबाजी के सामने काफी जूझते हुए नजर आएं। कुलदीप ने पहली पारी में भारत के लिए 5 विकेट झटके तो वहीं उन्होंने दूसरी पारी में तीन बांग्लादेशी बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। कुलदीप की कमाल की गेंदबाजी ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई और उन्हें उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।

Advertisement

भारतीय टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करते हुए पहला मुकाबले अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने बांग्लादेश पर 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने चटगांव में हुए पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 188 रनों से मात दी है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। प्वाइंट्स टेबल पर फिलहाल ऑस्ट्रेलिया पहले और दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर काबिज है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *