Home खेल IND vs BAN 2nd Test : बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट में रौंदकर...

IND vs BAN 2nd Test : बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट में रौंदकर भारत ने रचा इतिहास

0
144

भारत ने ढाका में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश को तीन विकेट से हराते हुए सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इस जीत के बाद टीम इंडिया ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भारत की एशिया के अंदर लगातार 18वीं टेस्ट सीरीज जीत थी। आपको बता दे की भारत ने तीसरे दिन खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 45 रन बना लिए थे। उसे जीत के लिए 100 रन और बनाने थे। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन और मेहदी हसन मिराज ने मिलकर तीन विकेट और लिए तो ऐसा लगा कि टीम इंडिया हार जाएगी, लेकिन श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने ऐसा नहीं होने दिया। दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत दिला दी।

मैच के चौथे दिन जब खेल शुरू हुआ तो अक्षर पटेल और जयदेव उनादकट क्रीज पर थे। उनादकट 16 गेंद पर 13 रन बनाकर शाकिब की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। उनके बाद ऋषभ पंत भी पवेलियन लौट गए। पहली पारी में शानदार 93 रन बनाने वाले पंत दूसरी पारी में नौ रन ही बना सके। उन्हें मेहदी हसन मिराज ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। मेहदी इतने में नहीं रुके। उन्होंने अक्षर पटेल को क्लीन बोल्ड कर पारी में पांचवीं सफलता हासिल की। अक्षर ने 69 गेंद पर 34 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। 74 रन पर जब टीम इंडिया के सात विकेट गिर गए तो ऐसा लगा कि बांग्लादेश चमत्कार कर सकता है। भारतीय टीम दबाव में थी। यहां से श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने पारी को संभाला। दोनों ने अपने अनुभव का बखूबी इस्तेमाल करते हुए 71 रनों की नाबाद साझेदारी की और टीम को जीत दिला दी। अश्विन 62 गेंद पर 42 और श्रेयस अय्यर 46 गेंद पर 29 रन बनाकर नाबाद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here