सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफरामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबा

IND vs AUS: टीम इंडिया की मुसीबत का निकला हल! शुभमन गिल पर कोच मोर्ने मोर्केल ने दिया बहुत बड़ा अपडेट

2 मिनट पढ़ें
IND vs AUS

IND vs AUS: टीम इंडिया की मुसीबत का निकला हल! शुभमन गिल पर कोच मोर्ने मोर्केल ने दिया बहुत बड़ा अपडेट

Shubhman Gill Injury Border Gavaskar Trophy: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अभी शुरू भी नहीं हुई है, उससे पहले ही भारतीय टीम के सामने कई मुसीबतें आ खड़ी हुई हैं. कप्तान रोहित शर्मा पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे, वहीं शुभमन गिल को अंगूठे में आया फ्रैक्चर भी चिंता का विषय बना हुआ है. हाल ही में बताया गया था कि गिल को फ्रैक्चर नहीं हुआ है और वो दूसरे मैच में खेलते दिख सकते हैं. इस बीच टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल के बयान ने उम्मीद जगा दी है कि गिल पर्थ टेस्ट में भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

मोर्ने मोर्केल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शुभमन गिल हर एक दिन बीतने के साथ बेहतर हो रहे हैं और हो सकता है कि वो पहला टेस्ट खेलें. उन्होंने कहा, “गिल हर एक दिन बेहतर हो रहे है, हम 22 नवंबर की सुबह उनके खेलने या ना खेलने पर फैसला लेंगे. वो अभ्यास मैच में अच्छा खेले, इसलिए अभी कुछ नहीं कह सकते.”

शुभमन गिल की अहमियत

भारतीय टीम के लिए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 में शुभमन गिल बहुत अहमियत रखते हैं. वो 2020-21 और फिर 2022-23 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी खेल चुके हैं. गिल का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि 2020-21 सीरीज में वो ऑस्ट्रेलियाई सरसमीं पर खेलने का अनुभव प्राप्त कर चुके हैं. उस सीरीज में गिल ने तीन मैचों की 6 पारियों में 259 रन बनाए थे. उन्होंने गाबा में खेले गए चौथे टेस्ट में 91 रन की पारी खेल टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.

भारतीय टीम के लिए एक और चिंता का विषय यह है कि रोहित शर्मा पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे. वहीं स्क्वाड में मोहम्मद शमी का ना होना भी भारत के लिए मुश्किल पैदा कर रहा है. शमी रणजी ट्रॉफी में वापसी कर चुके हैं, वहीं सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी बंगाल के लिए खेलते दिखेंगे. कयास भी लगाए जा रहे हैं कि शमी सीरीज के मध्य में भारतीय टीम को जॉइन कर सकते हैं, लेकिन अब तक कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *