सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

ASIA CUP 2022: कोहली ने जड़ा शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 101 रनों से हराया

2 मिनट पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप-2022 का अंत जीत के साथ किया है। उसने गुरुवार को अपने आखिरी मैच में अफगानिस्तान को 101 रनों से करारी शिकस्त दी। विराट कोहलीी के 71वें शतक का इंतजार लंबे समय से था। तीन साल से कोहली के बल्ले से शतक नहीं निकला था लेकिन ये कमी आज पूरी हो गई। कोहली ने इस मैच में 122 रनों की पारी खेली और इस पारी के दम पर भारत ने 212 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई है। अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने पावरप्ले में ही 5 विकेट गंवा दिए। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए। हज़रतुल्लाह जजई (0) और रहमानुल्लाह गुरबाज भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। भुवी ने करीम जनत को दो रन के निजी स्कोर पर आउट किया। इसके बाद नजीबुल्लाह जादरान भी अपना खाता नहीं खोल सके। अर्शदीप सिंह ने कप्तान मोहम्मद नबी को आउट करके अफगानिस्तान को पांचवां झटका दिया। भुवनेश्वर ने अपने तीसरे ओवर में अजमतुल्लाह ओमरजई को आउट करके अफगानिस्तान का छठा विकेट गिराया। दीपक हुड्डा ने राशिद खान को आउट किया। राशिद ने 19 गेंद में 15 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने पांच विकेट झटके हैं। अर्शदीप, अश्विन और हुड्डा को 1-1 विकेट मिला।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *