मुनाफे में चल रही मेट्रो का किराया बढ़ाना गरीब जनता के जेब पर डाका : विपिन शर्मा

0
26
विपिन शर्मा
मुनाफे में चल रही मेट्रो का किराया बढ़ाना गरीब जनता के जेब पर डाका : विपिन शर्मा

मुनाफे में चल रही मेट्रो का किराया बढ़ाना गरीब जनता के जेब पर डाका : विपिन शर्मा

* दिखने लगे ट्रिपल इंजन सरकार के कारनामे

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली , ट्रिपल इंजन की सरकार नें दिल्ली की जनता को दोनों हाथों से लूटना शुरू कर दिया है | पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर मेट्रो का किराया बढ़कर महंगाई का और ज्यादा बोझ डाल दिया है | यह कहना है वरिष्ठ कांग्रेस नेता रोहताश नगर के पूर्व विधायक विपिन शर्मा का | विपिन शर्मा कहते हैं भाजपा के दांत खाने के और दिखाने के और है | चुनाव के समय नारा देते हैं बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार भाजपा सरकार और चुनाव के बाद लोगो पर अनावश्यक महंगाई का बोझ डाल दिया जाता है |

विपिन शर्मा सवाल करते हैं जो संस्थान जनता की गाढ़ी कमाई से आलरेडी फायदे में दौड़ रहा है उसे और फायदा पहुँचाने के लिए गरीब जनता की गर्दन क्यों मरोड़ी जा रही है | विपिन शर्मा कहते हैं दिल्ली की जनता से चुनाव से पहले हर माह तीन सौ युनिट बिजली मुफ्त देने का वादा करने वाली भाजपा अपना वादा भूल चुकी है और चोर दरवाजे से बिजली के दाम बढाये जा रहे हैं | इसी तरह हर महिला के खाते में ढाई -ढाई हजार रूपये डालने का प्रलोभन देने वाली भाजपा उस वाडे को भी भूल चुकी है | विपिन शर्मा कहते हैं मानसून के दौरान दिल्ली की जनता नें कई बार जलभराव के चलते दिल्ली को डूबते देखा ,दिल्ली की सडको पर लोगो नें नाव चलते देखी | लोग अब भाजपा से नफरत करने लगे है और कांग्रेस की दिल्ली को याद करने लगे है |

कांग्रेस की सरकार नें हमेशा गरीबों के हित में फैंसले लिए जबकि ट्रिपल इंजन की सरकार गरीबों की अनदेखी करते हुए अपने आकाओं को खुश करने में लगी है | उल्लेखनीय है कि दिल्ली की लाइफलाइन कहीं जाने वाली दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ा दिया गया है। मतलब अब मेट्रो का किराया महंगा हो गया है। मेट्रो की सभी लाइनों के किराए में 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है। छोटी दूरी वालों को जहां एक रु अतिरिक्त देने पड़ेंगे, वहीं लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को 4 रु ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर अधिकतम 5 रु की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मेट्रो के हर किराए में बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को इस चीज का एलान किया है। इसका असर दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले हर यात्री पर पड़ेगा। दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वालों को आज सोमवार से ही बढ़ा हुआ किराया देना पड़ेगा। डीएमआरसी का कहना है कि ये बढ़ोतरी न्यूनतम है, जो यात्रा की दूरी के आधार पर हर लाइन पर 1 से 4 रु तक है। वहीं एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के लिए किराया बढ़ोतरी 5 रु है।

नए किराए के स्लैब के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो में सबसे लंबी दूरी की यात्रा करने पर 64 रु देने पड़ेंगे। आज से पहले तक इसके लिए 60 रु लगा करते थे। विपिन शर्मा कहते हैं बढ़ोतरी थोड़ी है या ज्यादा लेकिन इस बढ़ोतरी से मेट्रो के खजाने में भारी बढ़ोतरी होगी और जनता की जेब से ही यह बढ़ोतरी वसूली जायेगी जबकि अभी इसकी कोई आवश्यकता नहीं थी | लेकिन ट्रिपल इंजन की सरकार को गरीबोंकी कोई चिंता नहीं है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here