इलेक्ट्रिक बसों की बढ़ोतरी करेगी दिल्ली का प्रदूष्ण कम : मुकेश बंसल

0
48
मुकेश बंसल
इलेक्ट्रिक बसों की बढ़ोतरी करेगी दिल्ली का प्रदूष्ण कम : मुकेश बंसल

इलेक्ट्रिक बसों की बढ़ोतरी करेगी दिल्ली का प्रदूष्ण कम : मुकेश बंसल

रेखा गुप्ता सरकार कर रही है जनहित के काम

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली , दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल ही में नरेला के सेक्टर ए-9 में स्थित नवनिर्मित डीटीसी बस टर्मिनल का उद्घाटन किया है और 100 से अधिक नई देवी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। यह टर्मिनल 9 प्रमुख रूट्स पर 75 बसों का संचालन सुनिश्चित करेगा जिनमें से अधिकांश इलेक्ट्रिक बसें होंगी। ये बसें “दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटरचेंज (देवी )” योजना के तहत चलाई जाएंगी। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर अब 2000 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें दौड़ रही हैं।

दिल्ली सरकार के इस कार्य की सराहना करते हुए कर्दमपुरी वार्ड के निगम पार्षद मुकेश बंसल ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को कम करने और पर्यावरण को साफ करने की तरफ दिल्ली सरकार का यह एक बहुत ही बड़ा और महत्वपूर्ण कदम है और इतना बड़ा कार्य करने के लिए दिल्ली सरकार की और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम हैं। मुकेश बंसल ने आगे कहा की पिछले कई वर्षों से दिल्ली की जनता दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण से बहुत ज्यादा परेशान थी, दिल्ली में प्रदूषण का स्तर इतना ज्यादा बढ़ गया था कि दिल्ली की जनता को बढ़ते प्रदूषण की वजह से स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं होनी शुरू हो गई थी और इसी वजह से दिल्ली की जनता दिल्ली शहर को छोड़ने पर भी मजबूर हो गई थी लेकिन उस समय दिल्ली की सत्ता पर बैठी आम आदमी पार्टी ने कभी भी दिल्ली की जनता की इस समस्या को हल करने के लिए कोई भी काम नहीं किया।

मुकेश बंसल ने आगे कहा कि पिछले कई वर्षों से दिल्ली की सत्ता पर बैठी आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकाल में सिर्फ घोटाले किए और अपने मंत्रियों की जेबों को भरा। मुकेश बंसल ने आगे कहा कि जब से दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तभी से दिल्ली की जनता की इस समस्या को दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी जनहित के कार्यों को करने में लगी हुई है।

मुकेश बंसल ने आगे कहा कि दिल्ली में लगातार इलेक्ट्रिक बसों का इस्तेमाल बढ़ते प्रदूषण को रोकने की तरफ दिल्ली सरकार का सबसे बड़ा और सराहनीय कदम है। मुकेश बंसल ने आगे कहा की यह तो बस अभी शुरुआत है भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए और पर्यावरण को साफ व स्वच्छ बनाने के लिए आगे की रूपरेखा को तैयार कर लिया है और बहुत जल्द भाजपा इसी रूपरेखा के तहत कार्य करेगी। मुकेश बंसल ने आगे कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि अपने 5 वर्षों के कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी दिल्ली की जनता को उनकी सबसे बड़ी समस्या प्रदूषण से पूरी तरह से राहत दिलाएगी और बहुत जल्द भाजपा के कार्यकाल में दिल्ली की जनता साफ व स्वच्छ वातावरण का लुत्फ उठाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here