सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

चुनावी साल में भाजपा युवा मोर्चा में मचा घमासान लिस्ट आउट होने के बाद पदाधिकारियों नें बांटी मिठाई

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

वीरेंद्र सचदेवा नें अनुशासनहीनता का आरोप लगा अध्यक्ष शशि यादव को किया निष्कासित- अश्वनी भारद्वाज 

नई दिल्ली: अनुशासित समझे जाने वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी में भी
अनुशासनहीनता सर चढकर बोलने लगी है | आलम यह है कि चुनावी साल होने के
बावजूद छोटे से ले कई बड़े नेता ना केवल अनुशाशन हीनता करते है बल्कि
प्रदेश अध्यक्ष से ले स्थानीय सांसद तक पर भ्रस्टाचार सहित अनेक गंभीर
आरोप लगाने से भी नहीं चूकते | लेकिन अब प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के
अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा नें कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं और अब खुद
को भाजपा के जमीनी नेता बताने वाले अनुशासनहीन लोगो पर पार्टी की नजर
टेढ़ी हो गई है और आने वाले दिनों में उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता
दिखाया जा सकता है | उल्लेखनीय है उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के
तहत नवीन शाहदरा भाजपा जिले में कुछ अस्न्तुस्ठ तथाकथित जमीनी नेताओं
नें सांसद मनोज तिवारी और प्रदेश भाजपा नेत्रत्व के खिलाफ एक महासंघ का
गठन कर भाजपा नेत्रत्व को चुनौती देनी शुरू कर की थी | लेकिन सांसद मनोज
तिवारी नें अपनी सूझ बूझ से वह महासंघ समाप्त करा दिया था | लेकिन अभी भी
उसके कुछ तथाकथित नेताओं पर अनुशाशनहीनता की तलवार लटक रही है |

Advertisement

ताजा मामला भारतीय जनता युवा मोर्चा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष शशि यादव
का है जिन्होंने बिना प्रदेश नेतृत्व की सहमति के प्रदेश युवा मोर्चे की
टीम घोषित कर दी इतना ही नहीं उन्होंने तीन पेंडिंग जिला अध्यक्षों की
सूची भी जारी कर दी | यह सूची सोशल मीडिया पर आते ही नये बने
पदाधिकारियों नें मिठाई बांटनी शुरू कर दी और अपने-अपने तरीके से सूची
को आगे बढ़ाने लगे | सोशल मिडिया पर सूची देख प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र
सचदेवा नें इसे शशी यादव की अनुशाशनहीनता मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव
से पार्टी से निष्कासित कर दिया | सूत्रों का कहना है इस सूची में कम से
कम आधा दर्जन ऐसे नाम थे जिन्हें वीरन्द्र सचदेवा नें शामिल करने से मना
किया था | लेकिन शशी यादव बतौर अध्यक्ष उन्हें अपनी टीम में रखना चाहते
थे और उन्होंने वीरेन्द्र सचदेवा के निर्देशों की अवहेलना कर अपने पद की
बली दे दी | इतना ही जो सूची शशी यादव नें जारी की थी उसे भी निरस्त कर
दिया गया |
शशि यादव को पार्टी से निष्कासित कर वीरेंद्र सचदेवा नें पूरी दिल्ली के
कार्यकर्ताओं को ये स्पष्ठ संकेत दे दिया है भारतीय जनता पार्टी में
अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी | और किसी भी कद के नेता की
अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *