प्रवेश वाही , दिल्ली को मिला एक जमीनी नेता मेयर के रूप में : संदीप कपूर
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारतीय जनता पार्टी नें प्रवेश वाही के रूप में एक जमीनी नेता को दिल्ली की जनता की सेवा करने के लिए चुना है ,जिन्हें समस्याओं का बारीकी से ज्ञान है और उनका समाधान कैसे किया जाता है की भी जमीनी जानकारी है | यह कहना है कृष्णा नगर के पार्षद और डेम्स कमेटी के चेयरमैन संदीप कपूर का | संदीप कपूर नें प्रवेश वाही को बधाई देते हुए कहा ट्रिपल इंजन की सरकार अब और नये विजन के साथ मजबूती से आगे बढ़ेगी | संदीप कपूर नें कहा प्रवेश वाही का राजनीतिक सफर जमीनी स्तर से शुरू हुआ और धीरे-धीरे उन्होंने संगठन में अपनी मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत विश्व हिंदू परिषद में खंड प्रमुख के तौर पर की थी। इसके बाद वह भाजपा में सक्रिय हुए और मंडल अध्यक्ष के साथ-साथ युवा मोर्चा में भी अहम जिम्मेदारियां संभालीं। संगठनात्मक अनुभव और क्षेत्र में पकड़ के चलते उन्हें लगातार राजनीतिक मजबूती मिलती गई। वर्ष 2007 में प्रवेश वाही ने पहली बार निगम चुनाव जीतकर पार्षद के रूप में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 2012 और फिर 2022 में रोहिणी वार्ड से जीत दर्ज कर अपनी पकड़ मजबूत साबित की। तीन बार पार्षद रहने के दौरान उन्होंने निगम में कई अहम पदों पर काम किया और प्रशासनिक अनुभव हासिल किया। निगम में अपने कार्यकाल के दौरान वाही निर्माण समिति के चेयरमैन भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने जोन चेयरमैन की जिम्मेदारी निभाई और वर्ष 2016-17 में उत्तरी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के चेयरमैन के रूप में भी कार्य किया। इन पदों पर रहते हुए उन्होंने कई विकास कार्यों में भूमिका निभाई, जिससे उनकी प्रशासनिक छवि और मजबूत हुई।



