सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

नवादा में RJD के पूर्व नगर अध्यक्ष के घर में घुसकर मारपीट, जानें पूरा मामला

2 मिनट पढ़ें

नवादा में RJD के पूर्व नगर अध्यक्ष के घर में घुसकर मारपीट, जानें पूरा मामला

आरजेडी के पूर्व नगर अध्यक्ष कैसर मुन्ना अंसारी की हालत गंभीर है. पूरा मामला बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के अंसार नगर मोहल्ले का है. पुलिस से शिकायत की गई है.

आरजेडी के पूर्व नगर अध्यक्ष कैसर मुन्ना अंसारी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. पूरा मामला बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के अंसार नगर मोहल्ले का है. मंगलवार (30 जनवरी) को 10 से 12 की संख्या में लोग घर में घुस गए और मारपीट करने लगे. घर की महिलाओं के साथ भी हाथापाई की बात कही जा रही है. इस मामले में पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस में शिकायत की गई है.

क्या है पूरा मामला?

आरजेडी के पूर्व नगर अध्यक्ष कैसर मुन्ना अंसारी की हालत गंभीर है. नवादा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में मुन्ना अंसारी की भतीजी चांदनी प्रवीण ने कहा कि दो दिन पहले मोहल्ले में ही एक लड़की को लेकर विवाद हुआ था. उसमें उनके भाई पर आरोप लगा था कि वह एक लड़की से वह फोन पर बात करता है. इस पर कहा गया था कि लड़की सामने आकर यह बात कहे, लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया था. सामने नहीं आई तो मामला खत्म हो गया था.

चांदनी ने कहा कि अचानक मंगलवार की सुबह 10 से 12 की संख्या में रहे बदमाश घर में घुसकर पहले मेरे साथ बदतमीजी करने लगे फिर मेरी मां के साथ भी करने लगे. जमीन पर धक्का दे दिया. उनके चाचा को घर से बाहर निकालकर पिटाई करते हुए काफी दूर ले गए. फिर वहां से सभी लोग फरार हो गए. 10 से 12 की संख्या में रहे लोगों के हाथ में लोहे की रेत और लाठी थी. जब कुछ लोगों ने विरोध किया तो वह लोग देखकर भाग गए.

उधर इस घटना के बाद राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े नेता-कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच रहे हैं. इस पूरे मामले पर बुंदेलखंड थाना प्रभारी सैयद अख्तर ने कहा है कि घटना की जानकारी मिली है. पीड़ित की ओर से लिखित आवेदन दिया गया है. मारपीट करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *