सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

एक भारत, श्रेष्ठ भारत पर आधारित मन की बात में प्रधानमंत्री ने आम लोगों की उपलब्धियां रेखांकित की: अनुराग ठाकुर

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘मन की बात’ की रचना ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की विषयवस्तु पर आधारित : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि चाहे कोई भी विषय हो…स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण, फिट इंडिया, नशे से दूरी बनाना, महिला सशक्तिकरण- हर महीने नागरिकों तक अपने विचारों को पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिशा में काम किया है.

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम की रचना एक भारत, श्रेष्ठ भारत की विषयवस्तु पर आधारित है और इस कार्यक्रम ने जनसंचार के मूल माध्यम रेडियो के जरिये आम भारतीयों की उपलब्धियों को रेखांकित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. ‘मन की बात एट 100′ सम्मेलन को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री का उद्देश्य भारत के विचार को आगे बढ़ाना तथा भारतीयों की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना है.

उन्होंने कहा, ‘‘चाहे कोई भी विषय हो…स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण, फिट इंडिया, नशे से दूरी बनाना, महिला सशक्तिकरण- हर महीने नागरिकों तक अपने विचारों को पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिशा में काम किया है और वे नागरिकों से सुझाव भी लेते हैं.” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 100 करोड़ के लगभग भारतीयों ने कभी ना कभी ‘मन की बात’ को सुना है और बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो लगातार मन की बात को सुनते हैं, जुड़ते भी हैं.

ठाकुर ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम की रचना एक भारत, श्रेष्ठ भारत की विषयवस्तु पर आधारित है और इस कार्यक्रम ने जनसंचार के मूल माध्यम रेडियो के जरिये आम भारतीयों की उपलब्धियों को रेखांकित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में अब तक 700 से अधिक व्यक्तियों एवं संगठनों का उल्लेख किया है और उनकी उपलब्धियों और गौरवपूर्ण क्षणों को साझा किया है.

Advertisement

ठाकुर ने कहा कि हिमाचल जैसे छोटे राज्य में किन्नौर से सोलन जिले के चंबा तक छोटे छोटी जगह का उल्लेख भी प्रधानमंत्री मोदी जी ने मन की बात में किया. वहीं, सूचना एवं प्रसरण सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा कि आज के कार्यक्रम में उपलब्धि हासिल करने वाले 106 लोगों की मौजूदगी सामुदायिक हिस्सेदारी के जरिये सामाजिक बदलाव लाने की प्रधानमंत्री की सोच को दर्शाते हैं.

‘नारी शक्ति’

मन की बात एट 100′ सम्मेलन के उद्घाटन के बाद 4 सत्र आयोजित किये गए हैं जिसमें मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री की बातचीत के व्यापक विषयों पर प्रकाश डाला गया . सत्र एक ‘नारी शक्ति’ विषय पर आधारित था जबकि दूसरा सत्र ‘विरासत का उत्थान’ विषय पर, सत्र तीन ‘जन संवाद से आत्मानिर्भरता’ विषय और समापन सत्र से पहले अंतिम सत्र का विषय ‘आह्वान से जन आंदोलन’ है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *