सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

मनमुटाव में प्रेमी ने शक के आधार पर की स्कूली छात्र की हत्या

2 मिनट पढ़ें

कक्षा 12 के छात्र रोनिल सरकार की हत्या मामले में कानपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी हत्या 35 दिन पहले की गई थी। हैदराबाद के साइबर विशेषज्ञों की टीम ने शिक्षण संस्थान में रोनिल के साथ कंप्यूटर कक्षाओं में भाग लेने वाली 1 लड़की और आरोपी के बीच व्हाट्सएप पर हुई बातचीत के आधार पर गिरफ्तारी की। पुलिस ने आरोपी की पहचान 23 वर्षीय विकास यादव के रूप में की है। विकास ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उस शक था कि रोनिल के किसी लड़की से संबंध थे लेकिन जब पूछा तब इंकार कर दिया था। विकास को शक था कि रोनिल के कहने पर लड़की ने उस ठुकरा दिया है। इसीलिए विकास के मन में पहले से ही गुस्सा था। जब विकास ने लड़की से रोनिल के साथ उसके रिश्ते के बारे में पूछा तब उसने कहा कि रोनिल लड़की के लिए एक भाई की तरह था और उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर अपलोड की थी जिसमें वह रोनिल को राखी बांधती नजर आ रही है।

हालांकि विकास को यकीन नहीं हुआ और उसने रोनिल को खत्म करने का प्लान बनाया। 25 अक्टूबर को विकास रोनिल से मिला और कहा कि वह उससे बात करना चाहता है। रोनिल ने कहा कि वह 31 अक्टूबर को स्कूल समय के बाद उससे मिलेगा। स्कूल छोड़ने के बाद विकास ने रोनिल को लड़की से दूर रहने के लिए कहा। इसके बाद विकास को रोनिल की लड़की के साथ खड़े होने की एक तस्वीर मिली जिसमें लिपस्टिक का निशान था। यह देख कर विकास को गुस्सा आ गया और उसने रोनिल का गला दबा दिया। हत्या करने के बाद वह अपनी मौसी के यहां महाराजपुर चला गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *