सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

दिल्ली: दिल्ली में IFS अधिकारी ने की आत्महत्या, चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

2 मिनट पढ़ें

दिल्ली में IFS अधिकारी ने की आत्महत्या, चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में भारतीय विदेश सेवा (IFS) के एक अधिकारी ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जितेंद्र रावत के रूप में हुई है, जो MEA की रेजिडेंशियल सोसाइटी में रहते थे। घटना आज सुबह 6 बजे की है, जब उन्होंने बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थे और उनका इलाज चल रहा था।

घटना के समय घर पर केवल उनकी मां थीं, जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चे देहरादून में रहते हैं। सूत्रों के अनुसार, वह पहली मंजिल पर रहते थे, लेकिन आत्महत्या करने के लिए चौथी मंजिल तक गए और वहां से छलांग लगा दी। जितेंद्र रावत की आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब तक किसी सुसाइड नोट का पता नहीं चला है। शुरुआती जांच में किसी साजिश की आशंका नहीं जताई गई है, लेकिन हर संभावित एंगल से मामले की जांच जारी है।
परिवार के मुताबिक, अधिकारी लंबे समय से मानसिक तनाव में थे और उनका इलाज भी चल रहा था। पुलिस अब उनके करीबी रिश्तेदारों और सहकर्मियों से पूछताछ कर रही है ताकि उनकी आत्महत्या की वजहों का पता लगाया जा सके।

यह घटना चाणक्यपुरी जैसे उच्च-सुरक्षा क्षेत्र में हुई है, जहां कई राजनयिक मिशन और सरकारी आवास स्थित हैं। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *