सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

गठ्बन्धन से लड़े तो जीतेगें हम लोकसभा की सातों सीटें : डॉ.नरेंद्र नाथ

4 मिनट पढ़ें
गठ्बन्धन से लड़े तो जीतेगें हम लोकसभा की सातों सीटें : डॉ.नरेंद्र नाथ

गठ्बन्धन से लड़े तो जीतेगें हम लोकसभा की सातों सीटें : डॉ.नरेंद्र नाथ

Advertisement

गठ्बन्धन से लड़े तो जीतेगें हम लोकसभा की सातों सीटें : डॉ.नरेंद्र नाथ

* कांग्रेस है पूरी तरह से तैयार

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को जीतने के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारियां पूरे जोरों शोरों से शुरू कर दी है | ऐसा कहना है दिल्ली सरकार
के मंत्री डॉ नरेंद्र नाथ का। हमने डॉ नरेंद्र नाथ से की बातचीत और उनसे जाना की आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस कितनी तैयार है और कांग्रेस व आम आदमी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगी तो समीकरण किस तरह से रहेगा। डॉ नरेंद्र नाथ ने बताया की अभी तक यह बात स्पष्ट नहीं हुई है कि दिल्ली में कौन सी सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी और कौन सी सीट पर आम आदमी पार्टी | हां जब तक यह बात स्पष्ट नहीं होती है तब तक के लिए कांग्रेस ने अपनी तरफ से तो तैयारियां शुरू कर दी है।

Advertisement

डॉ नरेंद्र नाथ ने आगे कहा अगर कांग्रेस बिना आम आदमी पार्टी से गठबंधन किए चुनाव लड़ती है तो भाजपा को इस बात का सीधा फायदा होगा और भाजपा दिल्ली में चुनाव जीत जाएगी और अगर कांग्रेस व आम आदमी पार्टी दिल्ली में मिलकर चुनाव लड़ेंगी तो हम जीत जायेंगे क्योंकि अगर वोटों के समीकरण से देखा जाए तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का मतदाता एक ही है और अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अलग अलग चुनाव लड़ेंगी तो यह मतदाता बट जायेगा जिसका सीधा फायदा भाजपा को मिलेगा। डॉ नरेंद्र नाथ ने आगे कहा की आम आदमी पार्टी दिल्ली में कांग्रेस के मतदाताओं के वोट से ही चुनाव जीती थी, अगर कांग्रेस का वोटर आम आदमी पार्टी की तरफ शिफ्ट नहीं होता तो आम आदमी पार्टी दिल्ली में चुनाव जीत ही नहीं सकती थी।

डॉ नरेंद्र नाथ ने कहा की हाल ही में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर ही दिल्ली में कांग्रेस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन – न्याय संकल्प सम्मेलन आयोजित किया गया था जो सफल भी रहा। अन्याय के खिलाफ आयोजित न्याय की इस रैली में कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता व दिल्ली की जनता ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जो इस बात का सबूत है की जनता देश में हो रहे अन्याय, बेरोजगारी, भुखमरी, धर्म के आधार पर नफरत, महंगाई, बदहाल अर्थव्यवस्था व नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के झूठे और खोखले वादों से परेशान हो गई है और अब जनता फिर से देश की सबसे पुरानी व सदैव जनता के हित में कार्य करने वाली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की तरफ आशा व उम्मीद से देख रही है।

देश की जनता को पता लग गयाब है की अगर कोई पार्टी सच में देश का विकास कर सकती है, युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध करवा सकती है, बढ़ती महंगाई को दूर कर सकती है, धर्म के आधार पर नफरत नहीं मोहब्बत बांट सकती है, गिरती अर्थव्यवस्था को संभाल सकती है और वास्तविकता में भारत को विश्व गुरु बना सकती है तो वो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ही है और कोई नही। डॉ नरेंद्र नाथ ने आगे कहा की लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस ने रणनीति बना ली है और इसी रणनीति के तहत कांग्रेस ने दिल्ली में काम भी शुरू कर दिए है। डॉ नरेंद्र नाथ ने आगे कहा की जनता फिर से कांग्रेस से जुड़ रही है और लोकसभा चुनाव 2024 कांग्रेस ही जीतेगी |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *