सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

‘अगर पाकिस्तान मुझे 2024 टी20 वर्ल्ड कप…’, शोएब मलिक ने कर दिया बड़ा दावा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘अगर पाकिस्तान मुझे 2024 टी20 वर्ल्ड कप…’, शोएब मलिक ने कर दिया बड़ा दावा

Pakistani Batsman Shoaib Malik Said If Pakistan Wants Me In 2024 T20I World Cup And I Want To Break Chris Gayle's Record | Shoaib Malik: 'अगर पाकिस्तान मुझे 2024 टी20 वर्ल्ड कप...',

पाकिस्तानी बल्लेबाज़ शोएब मलिक ने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ी बात कही. इसके अलावा उन्होंने बताया कि वो एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं.

पाकिस्तानी बल्लेबाज़ शोएब मलिक ने 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा दावा कर दिया है. मलिक ने कहा कि अगर पाकिस्तान चाहे तो टी20 विश्व कप 2024 में मेरी ओर देख सकती है. 2022 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में मलिक पाकिस्तान टीम का हिस्सा नहीं थे. लेकिन उससे पहले 2021 में खेले आईसीसी के टी20 वर्ल्ड कप में मलिक खेलते हुए दिखे थे.

वहीं मलिक ने कहा कि वो अभी भी खेल रहे हैं. वे टी20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज़ के दिग्गज क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं. दरअसल मलिक टी20 में सबसे ज़्यादा रन बनाने के मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ना चाहते हैं. मलिक मौजूदा वक़्त मे टी20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ हैं.

Advertisement

मलिक ने कहा, “मैं अभी भी खेल रहा हूं और अगर पाकिस्तान 2024 वर्ल्ड कप में मुझे चाहे. मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि मैं क्रिस गेल का टी20 में सबसे रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ना चाहता हूं.”

मलिक हाल ही में खेले गए 2023 के लंका प्रीमियर लीग में जाफना किंग्स की ओर से खेलते हुए दिखाई दिए थे. इसके अलावा भी मलिक दुनिया में होने वाली कई टी20 लीग्स में खेलते हुए दिखाई देते हैं. 41 वर्षीय मलिक ने पाकिस्तान के लिए अपना आखिरी मुकाबला नवंबर, 2021 में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल के रूप में खेला था. इसके बाद से वो टीम मे जगह बनाने में नाकाम रहे.

क्रिस गेल ने टी20 में बनाए हैं सबसे ज़्यादा रन

बता दें कि क्रिसे गेस टी20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने के मामले में अव्वल नंबर पर हैं. उन्होंने 463 टी20 मुकाबलों की 455 पारियों में 36.22 की औसत और 144.75 के स्ट्राइक रेट से 14562 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 22 शतक और 88 अर्धशतक निकले. वहीं शोएब मलिक ने 515 टी20 मैचों की 478 पारियों में 36.25 की औसत और 127.68 के स्ट्राइक रेट से 12688 रन बना लिए हैं. मलिक ने इस दौरान 79 फिफ्टी लगाई हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *