सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

बुमराह को रेस्ट तो ऋषभ पंत की वापसी? बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Virat Kohli, Rishabh In; Jasprit Bumrah Out? Predicted Changes In India's  Test Squad For Bangladesh Series | Times Now

 

बुमराह को रेस्ट तो ऋषभ पंत की वापसी? बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

अगले महीने बांग्लादेश को भारत दौरे पर आना है. यहां जानें बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम कैसी हो सकती है.

अगले महीने भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा. वहीं दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से कानपुर में होगा. यहां जानें इस सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम कैसी हो सकती है.

बता दें कि BCCI ने अभी तक बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान नहीं किया है. हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वर्कलोड को देखते हुए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज में रेस्ट दिया जाएगा.

Advertisement

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की टेस्ट क्रिकेट में भी वापसी हो सकती है. वहीं इस सीरीज में केएल राहुल, सरफराज खान और प्रसिद्ध कृष्णा को भी मौका मिल सकता है. तेज गेंदबाजी की बात करें तो मोहम्मद सिराज और मुकेश कुमार भी 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को बांग्लादेश के खिलाफ भी मौका मिल सकता है. हालांकि, वह रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं.

इस सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करते दिखेंगे. वहीं तीन नंबर पर शुभमन गिल और चार नंबर पर विराट कोहली का खेलना तय माना जा रहा है. घरेलू क्रिकेट में लगातार धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले सरफराज खान को इंग्लैंड के खिलाफ मौका मिला था. सरफराज ने इस मौके को दोनों हाथ से भुनाया. ऐसे में उन्हें बांग्लादेश सीरीज में पांच नंबर पर खेलना का मौका मिल सकता है.

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम- यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, ध्रुव जुरेल (रिजर्व विकेटकीपर) और प्रसिद्ध कृष्णा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *