सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफरामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबा

19 फरवरी से शुरू होगी ICC 2025 चैंपियंस ट्रॉफी, आज होगा पूरे शेड्यूल का एलान

2 मिनट पढ़ें
ICC 2025 चैंपियंस ट्रॉफी

19 फरवरी से शुरू होगी ICC 2025 चैंपियंस ट्रॉफी, आज होगा पूरे शेड्यूल का एलान

ICC Champions Trophy 2025: पिछले काफी समय से 2025 चैंपियंस ट्रॉफी चर्चा में है. दरअसल, इस वैश्विक टूर्नामेंट के शुरू होने में लगभग सिर्फ दो महीने का समय बाकी है, लेकिन अभी तक इसके शेड्यूल का एलान नहीं हुआ है. इसके पीछे की वजह भारत और पाकिस्तान के बीच टकराव था, लेकिन अब यह टकराव खत्म हो गया है. ऐसे में आज चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल का एलान किया जाएगा.

2025 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान के पास है. भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से साफ मना कर दिया था. इसके पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया था. ऐसे में तब से ही भारत और पाकिस्तान के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी. भारत ने हाइब्रिड मॉडल का ऑफर दिया था, जिसे तमाम नानुकुर के बाद पाकिस्तान ने अपनी कुछ शर्तों के साथ स्वीकार कर लिया.

बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच हुए एक समझौते के बाद तय किया गया कि चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले पाकिस्तान और दुबई में हाइब्रिड मॉडल के तहत खेले जाएंगे. टूर्नामेंट में टीम इंडिया के मैच दुबई में होंगे.

पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के 10 मुकाबलों की मेजबानी करेगा. लीग स्टेज में भारत के तीनों मैच दुबई में खेले जाएंगे. भारत के लीग मैचों के अलावा टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मैच भी दुबई में होगा. अगर टीम इंडिया नॉकआउट स्टेज से पहले ही बाहर हो जाती है, तो फिर सेमीफाइनल और फाइनल लाहौर और रावलिपिंडी में होंगे.

2026 टी20 वर्ल्ड के लिए पाकिस्तान टीम नहीं करेगी भारत का दौरा

बात सिर्फ यह पर खत्म नहीं हुई, रिपोर्ट में आगे बताया गया कि 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम भारत का दौरा नहीं करेगी. टी20 विश्व कप भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा. पाकिस्तान ने मांग करते हुए कहा कि वह अपने मुकाबले कोलंबो में खेलेंगे. हालांकि अभी टी20 विश्व कप के नॉकआउट मैचों को लेकर कुछ साफ नहीं किया गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *