Home दिल्ली-एनसीआर जब तक सांस है शरीर में काम करूंगा जनता के लिए :...

जब तक सांस है शरीर में काम करूंगा जनता के लिए : जे.पी.अग्रवाल

0
146
जे.पी.अग्रवाल
जब तक सांस है शरीर में काम करूंगा जनता के लिए : जे.पी.अग्रवाल

जब तक सांस है शरीर में काम करूंगा जनता के लिए : जे.पी.अग्रवाल

मुदित के शो में उमड़े कांग्रेस वर्कर

-हर्ष भारद्वाज – नई दिल्ली , करीब 12 साल के बाद एक बार फिर से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल नें अपनी ताकत का इजहार किया और ना केवल क्षेत्र की जनता को बल्कि पार्टी हाईकमान को यह संदेश दिया कि उत्तर पूर्वी दिल्ली की सियासत में उनका जमीनी करंट बाकी है | दरअसल मुदित नें आज रविवार को बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत नये साल के अवसर पर कार्यकर्ताओं से मिलने का कार्यक्रम रखा था जिसमें पूर्व सांसद जे.पी.अग्रवाल को बतौर चीफ गेस्ट बुलाया था |

मुदित नें कार्यकर्ताओं को खुद फोन करके आमंत्रित किया था जिसका असर यह रहा कि बड़ी संख्या में पार्टी वर्कर उनके न्योते पर वहां पहुंचे | कुछ तो ढोल नगाड़े बचाते हुए पहुंचे तो बड़ी संख्या में फूल मालाएं और शाल तथा पगड़ी लेकर पहुंचे और मुदित के साथ-साथ जे.पी.अग्रवाल का स्वागत किया | जबकि मुदित के प्रोग्राम के बेहद नजदीक सौ फुट रोड पर जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक भी चल रही थी | जिला कार्यकारणी की बैठक में पहुचे बड़ी संख्या में लोग मुदित के शो में भी पहुंचे | यानी उन्होंने दोनों बैठकों में अपनी हाजरी लगाई | मुदित के कार्यक्रम नें जे.पी.अग्रवाल थोड़े भावुक भी हो गए उन्होंने कहा दिल्ली की जनता नें उन्हें बहुत प्यार दिया है खासतौर से उत्तर पूर्वी दिल्ली के कार्यकाल और लड़े दोनों चुनावों में मुझे लोगो नें बड़ा सम्मान दिया उसे मैं कभी नहीं भुला सकता |

जे.पी.अग्रवाल

जब तक मेरे शरीर में जान रहेगी मैं जनता की सेवा करता रहूंगा | जे. पी.अग्रवाल नें कहा कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार का एहसान मैं अगले जन्म में भी नहीं उतार सकता | गाँधी परिवार नें मुझे दस बार लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया राज्यसभा भी भेजा ,दिल्ली कांग्रेस का प्रधान बनाया |

मुदित के शो में पूर्व विधायक अब्दुल रहमान ,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी,अली मेहँदी,ईश्वर बागडी,डॉ.एस.पी.सिंह,चौ.बेगराज,जाकिर खान ,पूर्व निगम पार्षद सविता शर्मा,अनिल गौतम,अनिल शर्मा,पूर्व निगम प्रत्याशी अब्दुल कयूम,सुधीर पार्चा,कपूर सिसोदिया,खेम चंद सैनी,हाजी मारुफ़,रियासत साहिल,चौ.नत्थू नम्बरदार,ललित चौहान,तनसुख पहलवान,प्रदीप गुप्ता,नरेश पाल,सुनील दत्त,अशोक बघेल,फकीर चंद,अलीम अंसारी,आरती प्रदीप सैन ब्लाक अध्यक्ष रामविलास शर्मा,राकेश राघव,बी.डी.शर्मा.डॉ.अकरम , नेत्र पाल,रेखा रानी,मुकेश पांचाल पूर्व अध्यक्ष ब्रह्म डिकिया अशोक शर्मा,भारत भूषण कौशिक,हरेन्द्र लक्की,अजय शर्मा,जावेद वर्कि,रविन्द्र त्यागी,रियाजुद्दीन चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए |

मुदित अग्रवाल नें अपने सम्बोधन में सभी का आभार व्यक्त किया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here