सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

‘धोनी भाई की सीख याद रखूंगा’, LSG का कप्तान बनने पर आया ऋषभ पंत का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा

2 मिनट पढ़ें
ऋषभ पंत

'धोनी भाई की सीख याद रखूंगा', LSG का कप्तान बनने पर आया ऋषभ पंत का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा

Lucknow Super Giants IPL 2025 Captain Rishabh Pant: विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान बन गए हैं. टीम के मालिक संजीव गोयनका ने उनके साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेस की और नए कप्तान का एलान किया. कप्तान नियुक्त होने के बाद पंत का पहला रिएक्शन भी आ गया है.

ऋषभ पंत ने कहा, “मैंने अपने सभी कप्तानों से बहुत कुछ सीखा है. रोहित शर्मा से आप सीखते हैं कि एक खिलाड़ी की देखभाल कैसे की जाती है. यह कुछ ऐसा है जो मैंने उनके नेतृत्व से सीखा है और एक कप्तान के रूप में दोहराना चाहता हूं.” लखनऊ के नए कप्तान ने आगे कहा, “माही भाई के शब्द बहुत प्रसिद्ध (फेमस) हैं. एमएस धोनी ने कहा था प्रक्रिया का ध्यान रखें, और परिणाम अपने आप आ जाएंगे. मैं इसे ध्यान में रखूंगा.”

ऋषभ पंत बनेंगे आईपीएल के सबसे महान कप्तान- LSG मालिक 

लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने एलान किया कि ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान संभालेंगे. इसके साथ ही संजीव गोयनका ने दावा किया कि ऋषभ पंत आईपीएल के इतिहास के सबसे महान कप्तान बनेंगे. बता दें कि ऋषभ पंत इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे.

LSG मालिक संजीव गोयनका ने कहा, “लोग अभी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में ‘माही (एमएस धोनी) और रोहित’ कहते हैं. मेरे शब्दों को नोट कर लीजिए. 10-12 साल बाद यह ‘माही, रोहित और ऋषभ पंत’ होगा.”

इन सात टीमों के कप्तान हो गए कंफर्म 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2025 में अब तक सात टीमों के कप्तान तय हो गए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस हैं. अब आरसीबी, केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान का एलान बाकी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *