सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मुझे लगा ये सही है लेकिन…’ कम उम्र में क्यों की थी मलाइका ने अरबाज खान से शादी, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

मुझे लगा ये सही है लेकिन…’ कम उम्र में क्यों की थी मलाइका ने अरबाज खान से शादी, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने फैशन सेंस को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी पिछली शादी को लेकर कई खुलासे किए हैं.

1998 में चलती ट्रेन पर ‘छैया छैया’ गाने पर डांस कर के मलाइका अरोड़ा ने उस दौर में एक नया ट्रेंड सेट किया था. इस गाने में एक्ट्रेस ने अपने डांस से फैंस की खूब वाह वाही लूटी थी. इसी साल मलाइका ने बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान से शादी कर ली थी. शादी के वक्त मलाइका की उम्र मात्र 25 साल थी. इस शादी के 19 साल बाद कपल का तलाक हो गया था. मलाइका ने एक इंटरव्यू में अपने इतने कम उम्र में शादी करने के फैसले को लेकर खुलासा किया है.

25 साल की उम्र में शादी एक्ट्रेस ने पिंकविला को दिए हुए एक इंटरव्यू में अपने पहली शादी को लेकर बातचीत की है. एक्ट्रेस से जब उनकी कम उम्र में शादी करने को लेकर सवाल किया गया. इसके जवाब में उन्होंने कहा – ‘ये मेरा फैसला था. मुझ पर किसी तरह का दवाब नहीं था. मैं एक ऐसी फैमिली में नहीं बड़ी हुई जहां कम उम्र मे लड़कियों की शादी कर दी जाती हो. मुझे हमेशा मेरे परिवार से लाइफ एन्जॉय करने और अच्छे लोगों से दोस्ती करने की सलाह दी गई है. एक्ट्रेस ने आगे कहा- मैने खुद अपने परिवार से कहा था कि मुझे 22- 23 की उम्र में शादी करनी है. मेरे इस फैसले पर भी मेरे परिवार ने मुझे सपोर्ट किया था. एक्ट्रेस के मुताबिक उस वक्त शादी करना ही उन्हें सही लगा, इसलिए उन्होंने ये फैसला ले लिया. ‘

Advertisement

शादी के कुछ समय बाद हुआ एहसास

मलाइका ने अपने इंटरव्यू में आगे कहा-‘ मुझे शादी के कुछ समय बाद ये एहसास हुआ कि ये वो नहीं है जो मैं चाहती हूं. इसलिए मैने अरबाज से तलाक लेने का फैसला कर लिया’. एक्ट्रेस के मुताबिक जिस वक्त उन्होंने तलाक का फैसला लिया था उन्हें खूब ताने सुनने पड़े थे. अपनी लाइफ के उस फेज को याद करते हुए एक्ट्रेस ने कहा – ‘जिस वक्त मैने ये फैसला लिया उस वक्त मुझे नहीं लगता इंडस्ट्री में महिलाएं डिवोर्स के बाद सफल हो पाती थी. तलाक लेते वक्त मैंने सिर्फ अपने बारे मे सोचा ,अपनी ग्रोथ के बारे में सोचा. मुझे लगा इसी से मैं खुद को खुश रख पाउंगी’. मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की शादी साल 1998 में हुई थी. शादी के 19 साल बाद कपल का तलाक हो गया था. इस शादी से कपल का एक बेटा है जिसका नाम अरहान खान है. अरहान अब 21 साल का हो चुका है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *