सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

यूपी रवाना होने से पहले बोला अतीक अहमद, कहा- मुझे उनकी मंशा पता है, वे मुझे मारना चाहते हैं

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रयागराज ले जाए जाने से पहले यहां साबरमती केंद्रीय जेल से बाहर निकलने के बाद माफिया अतीक अहमद ने रविवार को आशंका जताई कि उसकी हत्या की जा सकती है। अहमद को जब जेल से बाहर पुलिस वैन में ले जाया जा रहा था, तो उसने वहां मौजूद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हत्या, हत्या।’’ जब पत्रकारों ने पूछा कि उन्हें पुलिस वैन में ले जाया जा रहा है, तो उन्हें डर क्यों लग रहा है, अहमद ने कहा, ‘‘मुझे इनका प्रोग्राम मालूम है… हत्या करना चाहते हैं।’’ इससे पहले, उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम रविवार शाम को माफिया अतीक अहमद को गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती केंद्रीय जेल से लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुई। अतीक इस जेल में जून 2019 से बंद है।

अधिकारियों ने बताया कि अतीक को एक अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा, जो 28 मार्च को अपहरण के एक मामले में आदेश पारित करने वाली है, जिसमें वह आरोपी है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम सुबह साबरमती जेल पहुंची और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शाम करीब छह बजे एक पुलिस वैन में अहमद को लेकर निकल गई। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद अहमद जून 2019 से साबरमती जेल में बंद हैं। उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार, अतीक अहमद को उसके गृह राज्य से साबरमती जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सदस्य सुब्रत पाठक ने कहा कि उन्हें आश्चर्य नहीं होगा अगर अतीक अहमद का वाहन भी गैंगस्टर विकास दुबे की तरह पलट जाए।

Advertisement

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तारी के बाद दुबे को कानपुर ले जाते समय रास्ते में पुलिस का वाहन संदिग्ध परिस्थितियों में पलट गया था, जिसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ में उसे मार गिराया था। घटना जुलाई, 2020 की है। पुलिस का दावा है कि दुबे ने भागने का प्रयास किया था। वहीं, रविवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वाहन किस वक्त ‘पलटा’ और किसके कारण पलटा, इसे उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों की मदद से देखा जा सकता है। अतीक अहमद पर भाजपा नेता की टिप्पणी के संबंध में सवाल करने पर लखनऊ में अखिलेश ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया होगा कि वाहन फलां जगह पलटेगा… मैंने पहले भी कहा था। आप गूगल और अमेरिका से मदद ले सकते हैं, हर सेकेंड का हिसाब रहता है। पता चल जाएगा कि वाहन कैसे पलटा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह सब कुछ उपग्रह में होगा। यह रिकॉर्ड वहां होगा और यह कहीं नहीं जाएगा। तीन-चार साल बाद भी रहेगा। यह सब रिकॉर्ड हो चुका है। ऐसी गलतियां न करें।’’ वहीं, उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौड़ ने कहा कि अगर कोई अपराधी वाहन में हंगामा करता है, तो वह पलट सकता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *