सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘मैंने हिंदी फिल्में देखना बंद कर दिया है…’, मेकर्स पर फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बॉलीवुड मूवीज में दम न होने का किया दावा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘मैंने हिंदी फिल्में देखना बंद कर दिया है…’, मेकर्स पर फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बॉलीवुड मूवीज में दम न होने का किया दावा

नसीरुद्दीन शाह ने हिंदी फिल्मों के कंटेंट को लेकर बात की है. उन्होंने कहा है कि वे अब हिंदी फिल्में नहीं देखते और मेकर्स एक ही तरह की फिल्में बना रहे हैं.

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने हिंदी फिल्मों के कंटेंट को लेकर बात की है. उनके मुताबिक हिंदी सिनेमा को 100 साल हो गए हैं लेकिन फिल्म मेकर्स के पास कोई नया आइडिया नहीं है और वे एक ही तरह की फिल्में बना रहे हैं. नसीरुद्दीन ने बताया है कि अब वे हिंदी फिल्में भी नहीं देखते क्योंकि वे उन्हें अब पसंद नहीं हैं.

नई दिल्ली में मीर की दिल्ली, शाहजहानाबाद: द इवॉल्विंग सिटी में बात करते हुए नसीरुद्दीन ने कहा, ‘यह वाकई में मुझे निराश करता है कि हम यह कहने में गर्व महसूस करते हैं कि हिंदी सिनेमा 100 साल पुराना है लेकिन हम एक जैसी ही फिल्में बना रहे हैं. मैंने हिंदी फिल्में देखना बंद कर दिया है, मुझे वे बिल्कुल पसंद नहीं हैं.’

हिंदी फिल्मों में क्या दम है?

Advertisement

नसीरुद्दीन ने आगे कहा, ‘हिंदुस्तानी खाना हर जगह पसंद किया जाता है क्योंकि इसमें दम है. हिंदी फिल्मों में क्या दम है? हां, उन्हें हर जगह देखा जा रहा है. वे कहते हैं कि कितना विदेशी, कितना भारतीय, कितना रंगीन. लेकिन जल्द ही वे इससे ऊब जाएंगे क्योंकि इसमें कोई दम नहीं है.’

कैसे तरक्की करेंगी हिंदी फिल्में?

नसीरुद्दीन शाह ने आगे कहा कि समाज की सच्चाई को दिखाना, सीरियस फिल्म मेकर्स की जिम्मेदारी है. एक्टर के मुताबिक हिंदी सिनेमा तभी तरक्की कर सकता है जब इसे पैसा कमाने का जरिया समझना बंद कर दिया जाए. नसीरुद्दीन कहते हैं, ‘लेकिन मुझे लगता है कि अब बहुत देर हो चुकी है. अब कोई हल नहीं है क्योंकि जिन फिल्मों को हजारों लोग देखते हैं वे बनती रहेंगी और लोग उन्हें देखते रहेंगे, भगवान जाने कब तक.’

नसीरुद्दीन ने नसीहत देते हुए कहा कि जो लोग गंभीर फिल्में बनाना चाहते हैं, यह उनकी जिम्मेदारी है कि वे आज की हकीकत दिखाएं और इस तरह से दिखाएं कि उन्हें फतवा न मिले या ईडी उनके दरवाजे पर दस्तक न दे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *