सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

‘मैं नहीं मानता कि… ‘योगी सरकार के एक और फैसले के खिलाफ हुए जयंत चौधरी!

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

up politics Jayant Chaudhary opposes amendment in anti-conversion law of  Yogi government | 'मैं नहीं मानता कि... 'योगी सरकार के एक और फैसले के खिलाफ  हुए जयंत चौधरी!

 

‘मैं नहीं मानता कि… ‘योगी सरकार के एक और फैसले के खिलाफ हुए जयंत चौधरी!

RLD चीफ जयंत चौधरी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के एक और फैसले के विरोध में आवाज उठाई है. उन्होंने यह भी कहा कि हमें लोगों को अधिक स्वतंत्रता देना चाहिए.

Advertisement

राष्ट्रीय लोकदल के नेता और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा धर्मांतरण विरोधी कानून में संशोधन का विरोध किया है. बीते कुछ महीनों में यह दूसरा मौका है जब राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने योगी सरकार के फैसले का विरोध किया है. इससे पहले कांवड़ यात्रा के दौरान नेम प्लेट लगाने वाले फैसले का भी उन्होंने पुरजोर विरोध किया था.

धर्मांतरण रोधी कानून में संशोधन के संदर्भ में जयंत से सवाल किया गया कि इसके जरिए हिन्दू-मुस्लिम जोड़ों को परेशान किया जा सकता है. इस पर रालोद चीफ ने अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि नीति निर्माता के तौर पर हमें यह समझना चाहिए कि हर नीति का गलत असर हो सकता है. हमारा इरादा अच्छा हो लेकिन अगर यह प्रभावी नहीं हो तो काम बेकार है. आप जो कह रहे हैं वह वास्तव में चिंता का विषय है.

यह पूछे जाने पर इस इस कानून के तहत अंतरधार्मिक विवाह के लिए सरकार की मंजूरी की जरूरत है, रालोद नेता ने कहा कि मैं ऐसी नीति के पक्ष में नहीं हूँ. हम सभी को अपने धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता है. हमें किसी भी धर्म का पालन न करने की भी स्वतंत्रता है. इसलिए, मुझे लगता है कि हमें लोगों को अधिक स्वतंत्रता देनी चाहिए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *