सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

विराट ब्राह्मण सम्मेलन में जुटे सैकड़ों ब्राह्मण ,सांसद मनोज तिवारी की गैरमौजूदगी अखरी विप्र समाज को

3 मिनट पढ़ें
विराट ब्राह्मण सम्मेलन में जुटे सैकड़ों ब्राह्मण ,सांसद मनोज तिवारी की गैरमौजूदगी अखरी विप्र समाज को

विराट ब्राह्मण सम्मेलन में जुटे सैकड़ों ब्राह्मण ,सांसद मनोज तिवारी की गैरमौजूदगी अखरी विप्र समाज को

Advertisement

विराट ब्राह्मण सम्मेलन में जुटे सैकड़ों ब्राह्मण ,सांसद मनोज तिवारी की गैरमौजूदगी अखरी विप्र समाज को

नई दिल्ली (  मानसी उपाध्याय  ) : उत्तर पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार क्षेत्र में क्षेत्र के गणमान्य ब्राह्मणों द्वारा भव्य विराट ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया | सम्मेलन में भारी तादाद में यमुनापार के ब्राह्मणबी मौजूद रहे | तीनों प्रमुख पार्टियों के नेता भी सम्मेलन में शामिल रहे लेकिन क्षेत्रीय सांसद मनोज तिवारी की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय रही |

लोगो का कहना भी था एक ब्राह्मण होने के नाते उन्हें इस सम्मेलन में शिरकत करनी चाहिए थी |  कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित  महेंद्र सिंह पाराशर  ने की  कार्यक्रम संयोजक  रामनरेश पाराशर हरीश शर्मा व  निशांत मुद्गल थे ।  मुख्य अतिथि के रूप में एनडीएमसी चेयरमैन व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  सतीश उपाध्याय,वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी भारद्वाज ,सतेन्द्र त्रिपाठी ,  प्रशासनिक अधिकारी आरएस मिश्रा, उपेंद्र राय, पूर्व सांसद लाल बिहारी तिवारी, विधायक दिलीप पांडे , पूर्व विधायक भीष्म शर्मा, नरेश गौड़  पहुंचे , ताराचंद उपाध्याय ,नित्यानंद गैरोला कोशल  पांडे राज कुमार शर्मा,बी.डी,शर्मा,वाई.के.शर्मा मुकेश गौड़ सहित अनेक गणमान्य लोग इस मौके पर मौजूद रहे ।

Advertisement

ब्राह्मण समाज के युवा मयंक शर्मा के ओजस्वी विचारों नें सबका मन मोह लिया   मंच का संचालन संजय प्रकाश शर्मा ने किया इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के अनुयायियों को संबोधित करते हुए एनडीएमसी चेयरमैन सतीश उपाध्याय ने ब्राह्मण समाज के उज्जवल भविष्य के लिए कुछ बातें कहीं सतीश उपाध्याय ने भगवान परशुराम के चरणों में नमन करते हुए कहा आज ब्राह्मण समाज के बाल बालिकाएं भारतवर्ष को अन्य अन्य क्षेत्रों में गौरांवित कर रहे हैं साथ ही ब्राह्मण समाज की संस्कृति से सीख लेने को कहा उन्होंने कहा कि आज ब्राह्मण समाज भारतवर्ष में हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेश गौड़ ने कहा कि इतिहास गवाह है कि ब्राह्मण समाज ने सभी धर्मों को एक माला में पिरोने का कार्य किया है ब्राह्मण जितना सीधा और सच्चा होता है उतना ही भगवान परशुराम के अंश अवतार के रूप में ईमानदार,  निर्भीक, निष्पक्ष व अटल ज्योति के रूप में कठोर होता है उन्होंने कांग्रेस में आम आदमी पर पार्टी पर प्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि यहां केजरीवाल की दिल्ली सरकार मस्जिदों में इमाम में मौलवियों को सैलरी दे रही है वहीं मंदिरों में ब्राह्मण पुजारी तथा अन्य पुजारी को कुछ भी नहीं दिया जा रहा है क्या यह सरकार का इंसाफ है उन्होंने कहा कि सरकार सबके लिए समान रूप से होती है उन्होने कहा कि ब्राह्मण आत्म स्वाभिमानी होता है उन्होंने ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों को सफल सम्मेलन कार्यक्रम के लिए बधाई दी कार्यक्रम में कई ब्राह्मण बुजुर्ग लोगों को सम्मानित भी  किया गया |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *