सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली में इंसानियत शर्मसार,रोड पर एक्सीडेंट के बाद तड़पता रहा फिल्मकार, लोग चुरा ले गए सामान, हुई मौत

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली में इंसानियत शर्मसार, एक्सीडेंट के बाद रोड पर तड़पता रहा फिल्मकार, लोग चुरा ले गए सामान, हुई मौत

Delhi News:

दिल्ली में एक युवा फिल्मकार पीयूष पाल की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई. बाइक सवार की ओर से टक्कर मारे जाने के बाद खून से लथपथ पड़े पीयूष पाल की किसी ने मदद नहीं की.

दिल वालों का शहर कहे जाने वाले देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां दक्षिणी दिल्ली में सड़क हादसे में घायल हुए एक 30 साल के युवा फिल्मकार पीयूष पाल की मौत हो गई. हैरानी की बात यह है कि हादसे के बाद तकरीबन 20 मिनट तक वो रोड पर खून से लथपथ पड़ा रहा, लेकिन, वहां से गुजर रहे किसी भी राहगीर ने उसकी मदद नहीं की.

इस पूरे मामले में सबसे दुखद पहलू यह रहा कि लोग वहां रुके तो जरूर, लेकिन पीयूष पाल की मदद के लिए नहीं बल्कि तमाशबीन की तरह उस दुखद मंजर को देखने और उसका वीडियो बनाने के लिए. एक और बात जो संवेदनहीनता की हद से भी आगे निकल गई कि जो भी लोग वहां पर रुके उनमें से किसी ने घायल पड़े पीयूष पाल की मदद तो नहीं की, अलबत्ता किसी ने उनका मोबाइल और कैमरा जरूर चुरा लिया.

आरोपी बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीयूष खून से लथपथ सड़क पर पड़ा मिला था, जिसे देखकर पुलिस तुरंत ही अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और पीयूष पाल की मौत हो चुकी थी. इस मामले में पुलिस सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेजों को खंगाल कर आरोपी बाइक सवार की पहचान की कोशिश कर रही है.

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ पूरा हादसा

इस हादसे के बाद इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि पीयूष अपनी बाइक से आ रहा था, जब एक बाइक सवार ने लापरवाही से बाइक चलते हुए टक्कर मार कर गिरा दिया और वे काफी दूर तक घिसटता चला गया. हादसे में बुरी तरह की घायल होने के बाद लगभग 20 मिनट तक पीयूष वहीं पड़ा रहा, लेकिन वहां मौजूद लोग सिर्फ वीडियो बनाने और तस्वीर लेने के साथ तमाशबीन बने रहे. किसी ने भी उनकी मदद नहीं की, जिससे उसकी मौत हो गई. अगर समय रहते लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया होता तो शायद आज पीयूष जिंदा होता.

पीयूष के दोस्तों ने जताई नाराजगी

मृतक पीयूष के दोस्तों ने इस पूरे मामले को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा वह लगभग 20 मिनट तक वहां घायल अवस्था मे पड़ा रहा. इस दौरान अगर एक भी इंसान ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उसकी मदद की होती तो जान बच सकती थी. लेकिन, उनकी मदद तो दूर की बात है, वहां मौजूद लोगों में से कुछ लोगों ने उनके समान ही चुरा लिए, जिसमें उनका मोबाइल और गो-प्रो कैमरा शामिल था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *