सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सोहेल खान संग अफेयर की खबऱो पर हुमा कुरैशी ने लगाया ब्रेक, कहा- वो मेरे बड़े भाई की तरह है

2 मिनट पढ़ें
सोहेल खान संग अफेयर की खबरों पर हुमा कुरैशी ने लगाया ब्रेक, कहा- वो मेरे बड़े भाई की तरह है

सोहेल खान संग अफेयर की खबरों पर हुमा कुरैशी ने लगाया ब्रेक, कहा- वो मेरे बड़े भाई की तरह है

Advertisement

 

सोहेल खान और सीमा खान ने 24 साल तक शादी के बंधन में रहने के बाद तलाक की अर्जी डाल दी है। सीमा पॉपुलर टीवी शो ‘Fabulous Lives Of Bollywood Wives’ में नजर आई थीं और इसी शो में उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया था कि वह और सोहेल पिछले काफी वक्त से अलग-अलग रह रहे हैं। तलाक के बाद अब सोहेल के अफेयर को लेकर आई खबरें एक बार फिर से चर्चा में हैं। बता दें कि कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें आई थीं कि सोहेल खान बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के साथ रिलेशनशिप में हैं। कहा ये भी गया कि हुमा कुरैशी की सोहेल खान की पत्नी सीमा के साथ कुछ बातों को लेकर नोकझोक हुई। हालांकि जब सोशल मीडिया पर कयासों का ये सिलसिला बढ़ने लगा तो एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने इन खबरों का खंडन किया और सोशल मीडिया के जरिए ही पब्लिक को जवाब दिया।

सोहेल खान को अपने बड़े भाई की तरह बताकर सबका मुंह बंद कर दिया था

हुमा कुरैशी ने सोहेल खान को अपने बड़े भाई की तरह बताकर सबका मुंह बंद कर दिया था। इस सबके बाद एक फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान सोहेल खान और सीमा के द्वारा हुमा कुरैशी को नजरअंदाज किए जाने की भी खबरें सामने आईं। सोशल मीडिया पर फिर एक बार खबरें उड़ीं और हुमा कुरैशी ने अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर निकालते हुए लिखा, ‘आप लोगों को हम सभी से माफी मांगनी चाहिए। आपके कोई एथिक्स, कोई मोरैलिटी नहीं है और इसलिए भी क्योंकि एक्टर्स ने आप जैसे बेवकूफों को नजरअंदाज किया तुम्हें लगता है कि हम तुमसे डरे हुए हैं? बिलकुल भी नहीं।’

Advertisement

हुमा कुरैशी जल्द ही फिल्म ‘Double XL’ में सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम करती नजर आएंगी

वर्क फ्रंट की बात करें तो हुमा कुरैशी जल्द ही फिल्म ‘Double XL’ में सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम करती नजर आएंगी। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है और अब मुदस्सर अजीज निर्देशित इस फिल्म के ट्रेलर और रिलीज डेट का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि इस फिल्म के लिए हुमा कुरैशी ने अपना वजन काफी हद तक बढ़ा लिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *