सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

ट्यूमर की सर्जरी होने के बाद अब कैसी है राखी सावंत की हालत? डॉक्टर ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

ट्यूमर की सर्जरी होने के बाद अब कैसी है राखी सावंत की हालत? डॉक्टर ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

राखी सावंत का ट्यूमर का ऑपरेशन सक्सेसफुल रहा है लेकिन उनकी हालत अब भी ठीक नहीं है. हाल ही में डॉक्टर्स ने राखी का हेल्थ अपडेट शेयर किया है.

पॉपुलर टीवी सेलिब्रिटी राखी सावंत पिछले कुछ दिनों से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. अक्सर अपने बयान, सोशल मीडिया पर अजीब हरकतों और रिश्तों को लेकर विवादों में रहने वाली राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार उनकी तबीयत खराब है. एक्ट्रेस ने उस समय सबका ध्यान खींचा जब रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वह हॉस्पिटल में एडमिट हैं.

सर्जरी के बाद अब कैसी है राखी सावंत की हालत? 

राखी सावंत के भाई राकेश सावंत ने मीडिया से इस बात की पुष्टि की. बाद में राखी के एक्स हसबैंड रितेश सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया कि राखी ने अपने यूट्रस से ट्यूमर को हटाने के लिए सर्जरी करवाई है. तमाम रिपोर्ट्स के बीच, अब राखी के डॉक्टर की तरफ से एक औपचारिक बयान आया है, जिन्होंने उनकी हेल्थ के बारे में जानकारी शेयर की है.

Advertisement

डॉ. ने बताया कि वह और उनकी टीम राखी सावंत की देखभाल कर रही हैं. ये पुष्टि करते हुए कि एक्ट्रेस की सर्जरी हुई है, हालांकि, उन्होंने अस्पताल की परमिशन के बिना राखी के बारे में कोई और जानकारी देने से इनकार कर दिया. इससे पहले राखी ने खुद मीडिया को अपने यूट्रस में 10 सेंटीमीटर के ट्यूमर की जानकारी दी थी.

‘राखी सावंत को जान का खतरा’

इससे पहले रितेश ने बताया था कि राखी सर्जरी के बाद भी ठीक नहीं हैं. इसके अलावा रितेश ने खुलासा किया है कि उन्हें और राखी सावंत को जान का खतरा है. राखी का ऑपरेशन सक्सेसफुल रहा लेकिन उनकी हेल्थ में काफी उतार-चढ़ाव है. शुगर और बीपी नॉर्मल नहीं हो रहा है, काफी परेशानी हो रही है. वहीं राखी सावंत के एक्स पति आदिल खान दुर्रानी ने जेल से बचने के लिए राखी के अस्पताल में भर्ती होने को महज एक नाटक बताया था.

राखी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए कहा था कि, ‘मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगी. 10 सेमी का ट्यूमर है और शनिवार को मेरा ऑपरेशन किया जाएगा. मैं ज्यादा बात नहीं कर पा रही हूं. मैंने अपनी लाइफ में कभी हार नहीं मानी है. मैं ऑपरेशन थिएटर में भी लड़ने जा रही हूं. मैं जानती हूं कि मुझे कुछ नहीं होने वाला है, क्योंकि मेरी मां का आशीर्वाद मेरे साथ है, मैं एक फाइटर हूं और मैं वापस आऊंगी, मुझे कुछ नहीं होगा.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *