सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

महाराष्ट्र के गोंदिया में भीषण सड़क हादसा, पलटी बस, अब तक 9 लोगों की मौत, CM शिंदे ने दिया ये आदेश

3 मिनट पढ़ें
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के गोंदिया में भीषण सड़क हादसा, पलटी बस, अब तक 9 लोगों की मौत, CM शिंदे ने दिया ये आदेश

Advertisement

Gondia Bus Accident: महाराष्ट्र के गोंदिया में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक बस पलट जाने के कारण 9 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. घटना की जानकारी मिलने के बाद कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने पीड़ितों को 10 लाख रुपये की तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए परिवहन प्रशासन को आदेश है.

गोंदिया कोहमारा राज्य महामार्ग पर ग्राम खजरी के नजदीक बाइक को बचाने के चक्कर में शिवशाही बस का भयानक एक्सीडेंट हो गया. यह महाराष्ट्र सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की बस है. बस पलटने से इससे दबकर यात्रियों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार घटना 29 नवंबर को दोपहर 12:00 से 12:30 बजे के बीच हुई है.

बाइक को बचाने के चक्कर में पलट गई बस

भंडारा से साकोली लखानी होते हुए गोंदिया की ओर जा रही शिवशाही बस (क्रमांक MH 09/EM 1273) के सामने अचानक बाइक आ गई. बाइक चालक को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने कट मारी, जिससे तेज रफ्तार बस पलट गई. हादसे के वक्त बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें से नौ लोगों की मौत हो गई है. मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है. घटना में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

मौके से फरार हुआ ड्राइवर

Advertisement

चश्मदीदों के मुताबिक बस ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया है. राहगीरों की सूचना पर एम्बुलेंस विभाग और पुलिस विभाग के लोग मौके पर पहुंचे. घायल यात्रियों को निकाल कर इलाज के लिए गोंदिया के जिला शासकीय केटीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस को उठाने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

देवेंद्र फडणवीस ने कलेक्टर को दिया यह निर्देश

इस घटना पर देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, ”यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि गोंदिया जिले में सड़क अर्जुनी के पास एक शिवशाही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और कुछ यात्रियों की मृत्यु हो गई.  मैं दिवंगतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. इस घटना में घायल हुए लोगों का अगर किसी निजी अस्पताल में इलाज कराना भी पड़े तो उन्हें तुरंत ऐसा करने का निर्देश दिया गया है. मैंने गोंदिया के कलेक्टर से भी कहा है कि यदि आवश्यकता हो तो उन्हें नागपुर स्थानांतरित करने की व्यवस्था करें.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *