Home दिल्ली-एनसीआर फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में होली मिलन समारोह का शानदार आयोजन :...

फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में होली मिलन समारोह का शानदार आयोजन : अनिल गुप्ता

0
73
अनिल गुप्ता
फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में होली मिलन समारोह का शानदार आयोजन : अनिल गुप्ता

फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में होली मिलन समारोह का शानदार आयोजन : अनिल गुप्ता

* हर्ष मल्होत्रा ,संजय गोयल ,पंकज लूथरा भी हुए शामिल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में होली मिलन समारोह का शानदार आयोजन किया गया | में उमंग, उल्लास और सौहार्द का अद्भुत संगम देखा गया | इस कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में उद्यमियों कर्मचारियों और स्टाफ ने भाग लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाइयां दीं।

रंगों की फुहार के बीच लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, विधायक संजय गोयल और निगम पार्षद पंकज लूथरा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे को बढ़ावा देते हैं और हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं।” रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होली मिलन समारोह के दौरान विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कलाकारों द्वारा लोकगीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने उद्यमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

खासकर फाग गीतों और होली की पारंपरिक धुनों ने समां बांध दिया भाईचारे और सद्भाव का संदेश इस आयोजन में विभिन्न समुदायों के उद्यमी , कर्मचारी सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित शासन और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए और सभी ने मिलकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

समरसता और भाईचारे का यह अनूठा संगम समाज में प्रेम और सौहार्द का संदेश देने वाला रहा। फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ अनिल गुप्ता ने कहा, “हम हर वर्ष इस प्रकार के आयोजन करते रहते है ताकि समाज में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे और सभी धर्मों व वर्गों के लोग एकजुट होकर त्योहारों की खुशियाँ बाँट सकें |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here