सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मेरठ में रात के अंधेरे में हिस्ट्रीशीटर की हत्या, 10 साल पहले जेल से छूटकर आया था बाहर

3 मिनट पढ़ें
मेरठ में रात के अंधेरे में हिस्ट्रीशीटर की हत्या, 10 साल पहले जेल से छूटकर आया था बाहर

मेरठ में रात के अंधेरे में हिस्ट्रीशीटर की हत्या, 10 साल पहले जेल से छूटकर आया था बाहर

Advertisement

मेरठ में रात के अंधेरे में हिस्ट्रीशीटर की हत्या, 10 साल पहले जेल से छूटकर आया था बाहर

हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र उर्फ कालू की हत्या की सूचना मिलते ही एसपी देहात कमलेश बहादुर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

मेरठ के देहात इलाके में हिस्ट्रीशीटर की बेरहमी से हत्या कर दी है. उसके सिर पर तब तक वार किए गए जब तक उसकी मौत नहीं हो गई. सुबह के वक्त ट्यूबवेल के पास कमरे में उसका शव पड़ा मिला तो सनसनी फैल गई. हत्या क्यों और किसने की पुलिस जांच कर रही है. इस कत्ल को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं गांव में चल रही है.

मेरठ के रोहटा थाना इलाके के चिंदौड़ी गांव का रहने वाला वीरेंद्र उर्फ कालू थाने का हिस्ट्रीशीटर था. वो पश्चिमी यूपी के कुख्यात और जेल में बंद योगेश भदौड़ा गैंग में भी शामिल रहा था. इससे लोग दहशत खाते थे. रात के वक्त तक सब ठीक था. सुबह ट्यूबवेल के पास कालू का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ मिला. शव को देखकर लग रहा था कि बड़ी बेरहमी से हत्या की गई है. सिर पर कई जगह घाव के निशान थे, जो गवाही दे रहे थे कि जिसने भी हत्या की बड़ी बेरहमी से की. हत्यारा हत्या करने के इरादे से ही आया था और तब तक सिर पर वार किए जब तक मौत नहीं हो गई.

10 साल पहले जेल से छूटकर आया था हिस्ट्रीशीटर

Advertisement

कहते हैं दुश्मन खत्म हो जाते हैं दुश्मनी नहीं. शायद यही बात कालू पर भी लागू हुई. उसने कभी सोचा भी नहीं होगा कि रात के अंधेरे में उसकी यूं हत्या कर दी जाएगी. दरअसल, 1992 और 1993 में वीरेंद्र उर्फ कालू दहशत का नाम हुआ करता था. करीब 10 साल पहले वो जेल से बाहर आया तो अपराध से तौबा कर ली और गांव में ही रहने लगा था. पिछले कई सालों से उसके खिलाफ न तो कोई मुकदमा दर्ज हुआ और न उसने कोई वारदात की.

एसपी देहात मौके पर पहुंचे

चिंदौड़ी गांव में हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र उर्फ कालू की हत्या की सूचना मिलते ही एसपी देहात कमलेश बहादुर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. उन्होंने बताया कि कालू हिस्ट्रीशीटर था और लूट, हत्या, डकैती के 17 मुकदमे दर्ज थे. हत्या क्यों की गई और किसने की इसके खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *