सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

 Assam CM: हिमंता बिस्वा सरमा को पुनः असम की बागडोर,उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा : दर्शन सिंह

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

 Assam CM: हिमंता बिस्वा सरमा को पुनः असम की बागडोर,उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा : दर्शन सिंह

-शिवा कौशिक –

Advertisement

नई दिल्ली ,असम भाजपा विधायक दल की बैठक में हिमंता बिस्वा सरमा के नाम पर मुहर लगा दी गई है। राज्य की राजनीति में अपनी रणनीतिक कुशलता और विकासवादी छवि के लिए जाने जाने वाले सरमा लगातार दूसरी बार राज्य की कमान संभालेंगे। वह 12 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नवीन शाहदरा जिला भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष दर्शन सिंह कहते हैं अपने कार्यकाल के दौरान की गई उनकी मेहनत को तवज्जो देते हुए पार्टी हाईकमान नें यह संदेश दिया है की गई मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती | सरमा को केंद्रीय पर्यवेक्षक व मंत्री जेपी नड्डा और सह पर्यवेक्षक हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। इसी विषय पर बात करते हुए नवीन शाहदरा जिले के पूर्व उपाध्यक्ष दर्शन सिंह ने कहा कि मैं हिमंता बिस्वा सरमा को पुनः असम का मुख्यमंत्री बनने पर बहुत बहुत बधाई देता हूं और उनके सफल अग्रिम कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। दर्शन सिंह ने आगे कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा पार्टी के बहुत ही मेहनती, समर्पित व अनुभवी नेता है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके कार्यकाल में असम राज्य का अधिक विकास होगा और जनता की तरक्की होगी। दर्शन सिंह ने कहा कि असम में मिली एनडीए को बंपर जीत इस बात को दर्शाती है कि एनडीए के द्वारा असम में किए गए विकास कार्यों से जनता खुश है और जनता को विकास कार्यों का लाभ सीधा सीधा प्राप्त हुआ है। दर्शन सिंह ने आगे कहा कि पुनः हिमंता बिस्वा सरमा को ही असम का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला भी शानदार है क्योंकि वह पहले भी मुख्यमंत्री रहे है, वह तजुर्बेकार है और असम की जनता उनके नेतृत्व से और उनकी कार्यशैली से खुश है तभी तो असम की जनता ने फिर से एनडीए को इतनी बड़ी जीत का शानदार तोहफा दिया है। दर्शन सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज देश में भाजपा का परचम लहरा रहा है जिसमें देश की जनता भी अपनी अहम भूमिका निभा रही है। दर्शन सिंह ने आगे कहा कि राज्यों में जनता के द्वारा भाजपा को मिल रही जबरदस्त जीत इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता को भाजपा पर भरोसा है, देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *