सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया शताब्दी वर्ष की उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न विधायक संजय गोयल

3 मिनट पढ़ें
संजय गोयल

फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया शताब्दी वर्ष की उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न विधायक संजय गोयल

Advertisement

फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया शताब्दी वर्ष की उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न विधायक संजय गोयल

डी.एम. शैलेन्द्र सिंह परिहार भी पहुंचे

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया के 100 वर्ष के उपलक्ष्य में आज एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी शाहदरा शैलेन्द्र सिंह परिहार ने की। बैठक में विधायक शाहदरा संजय गोयल, पार्षद झिलमिल वार्ड पंकज लूथरा, ए.डी.एम. शाहदरा राजीव रंजन, एस.डी.एम. सीमापुरी पूनम, और दिल्ली पुलिस, ट्रैफिक, सहित सभी संबंधित सरकारी एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया का 100 वर्ष पूर्ण होना क्षेत्र की ऐतिहासिक उपलब्धि है, और इसे भव्य एवं व्यवस्थित रूप से मनाने के लिए जिला प्रशासन पूर्ण निष्ठा से कार्य करेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि 28 दिसंबर से पहले इंडस्ट्रियल एरिया की सभी समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर दूर की जाएँगी, और कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। डीएम शैलेंद्र सिंह परिहार ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि हम फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया सहित पूरे शाहदरा जिला के हर उद्यमी और व्यापारी को हर प्रकार के कार्य के लिए सिंगल विंडो सिस्टम प्रदान करेगें , ताकि उद्यमियों को किसी भी विभाग में भटकना न पड़े और सभी कार्य तेज़ी, सरलता और पारदर्शिता से सम्पन्न हों।” उन्होंने यह भी बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया के मुख्य उत्पाद वायर तथा केबल को शाहदरा के ओडीओपी में शामिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी, जिससे उद्योग को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और सरकारी सहायता मिलेगी।

Advertisement

विधायक संजय गोयल ने कहा कि फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया का 100 वर्ष पूर्ण होना दिल्ली की औद्योगिक यात्रा का स्वर्ण अध्याय है। उन्होंने कहा—“यह कार्यक्रम सिर्फ फ्रेंड्स कॉलोनी का नहीं, पूरे पूर्वी दिल्ली का गौरव है। हम शताब्दी समारोह को दिल्ली का सबसे बड़ा औद्योगिक उत्सव बनाने के लिए हर संभव सहयोग देंगे। विभागीय समन्वय से लेकर सभी व्यवस्थाओं की व्यक्तिगत निगरानी तक किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहने दी जाएगी। फ्रेंड्स कॉलोनी हमारा औद्योगिक परिवार है, यह उत्सव हम सब मिलकर ऐतिहासिक बनाएँगे।” बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि 13 दिसंबर को पूरे फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में एक विशाल ‘सफाई एवं सौंदर्यीकरण अभियान’ चलाया जाएगा |

बैठक के अंत में यह भी बताया गया कि फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया की 100 वर्षों की गौरवशाली विरासत को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने हेतु “स्मारक सिक्का और “स्मारक डाक टिकट जारी करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इस अवसर पर एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. अनिल गुप्ता, प्रधान हरीश गर्ग और महासचिव विनीत जैन ने संयुक्त रूप से कहा कि “यह ऐतिहासिक अवसर उद्योग, श्रम और सामाजिक योगदान की 100 वर्ष लंबी यात्रा का प्रतीक है। जिला प्रशासन, विधायक और पार्षद का सहयोग इस कार्यक्रम को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को तेज़, सरल और स्थायी बनाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *