सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली-NCR में अगले तीन घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली-NCR में अगले तीन घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। शनिवार को दिन में कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिससे उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। लेकिन इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए अगले तीन घंटों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। इसके लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 0.8 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि शनिवार रात को भी कई इलाकों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश हो सकती है।

आईएमडी के मुताबिक, रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, 24 अगस्त को सुबह, दोपहर और रात – तीनों समय आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि इससे लोगों को उमसभरी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

Advertisement

अलर्ट के अनुसार,

  • 23 अगस्त को गुरुग्राम और फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  • 24 अगस्त को दिल्ली, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में येलो अलर्ट रहेगा।
  • 25 अगस्त को बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 और 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
  • 26 और 27 अगस्त को भी दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम) और 22-23 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम) के आसपास रह सकता है।
  • 28 और 29 अगस्त को भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बारिश से जहां लोगों को उमस से राहत मिलेगी, वहीं कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *