सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अरविंद केजरीवाल की पत्नी की याचिका पर HC ने BJP नेता हरीश खुराना को भेजा नोटिस, जानें- पूरा मामला

3 मिनट पढ़ें
अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल की पत्नी की याचिका पर HC ने BJP नेता हरीश खुराना को भेजा नोटिस, जानें- पूरा मामला

Advertisement

Delhi: दिल्ली हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की याचिका के जवाब में बीजेपी नेता हरीश खुराना को नोटिस जारी किया है. सुनीता केजरीवाल ने दो अलग-अलग मतदाता सूचियों में कथित पंजीकरण के संबंध में निचली अदालत के समन को चुनौती दिल्ली हाई कोर्ट में दी है. दिल्ली हाई कोर्ट ने हरीश खुराना के बार-बार अनुपस्थित रहने पर भी चिंता व्यक्त की. जस्टिस चंद्र धारी सिंह की बेंच ने कहा कि अगर हरीश खुराना सुनवाई की अगली तारीख पर पेश नहीं हुए तो मामले की सुनवाई उनके बिना ही की जाएगी.

हरीश खुराना की शिकायत पर समन भेजा गया था
सुनीता केजरीवाल को निचली अदालत ने हरीश खुराना की शिकायत पर समन भेजा था. हरीश खुराना ने सुनीता केजरीवाल पर यूपी के साहिबाबाद और दिल्ली के चांदनी चौक की वोटर लिस्ट में एक साथ अपना नाम दर्ज कराकर जनप्रतिनिधित्व अधिनियम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था.

उन्होंने दावा किया कि सुनीता केजरीवाल को अधिनियम की धारा 31 के तहत अपराधों के लिए दंडित किया जाना चाहिए. इस अपराध के लिए दो साल की अधिकतम कैद का प्रावधान है. इसपर सुनीता केजरीवाल के वकील ने कोर्ट में कहा कि जब सुनीता केजरीवाल ने अपना घर बदला, तो उन्होंने अधिकारियों को एक सूचित कर दिया था. इसके बाद उनका नाम पिछली मतदाता सूची से हटाना अधिकारियों का काम था और इसके लिए उन्हें दोषी नहीं ठहराया जा सकता.

Advertisement

10 दिसंबर को होगी मामले की अगली सुनवाई 
दिल्ली हाई कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी और हाई कोर्ट का अंतरिम आदेश, जिसके तहत उसने सुनीता केजरीवाल को तलब करने के निचली अदालत के आदेश पर रोक लगाई थी, वह जारी रहेगा.

वहीं दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह ने कहा कि शिकायतकर्ता खुराना, जिनकी शिकायत पर केजरीवाल को नोटिस भेजा गया था. नोटिस भेजे जाने के बाद भी वे कई मौकों पर कोर्ट में पेश नहीं हुए. पिछले चार मौकों पर नोटिस के बावजूद उनकी तरफ से कोई जवाब दाखिल नहीं किया गया. ऐसे में न्याय हित में प्रतिवादी संख्या-2 को कोर्ट का नोटिस जारी किया जाना चाहिए.अगर वे नोटिस भेजे जाने के बाद भी अगली सुनवाई में उपस्थित नहीं होते तो मामले को आगे बढ़ाया जाएगा. फिलहाल 10 दिसंबर को मामले की अगली सुनवाई होगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *