सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

फिल्म पर बैन वाली याचिका पर HC ने किया जल्द सुनवाई से इनकार, कहा, कोई मतलब नहीं

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

आदिपुरुष पर बैन लगाने की मांग की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का जल्द सुनवाई से इंकार

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि फिल्म में कई आपत्तिजनक सीन हैं. जब फ़िल्म का टीज़र आया था तब आश्वासन दिया गया था कि विवादित हिस्से को हटा दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

आदिपुरुष पर बैन लगाने की मांग

रामायण पर आधारित फिल्म आदिपुरुष पर बैन लगाने की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार किया है. हाई कोर्ट ने कहा कि याचिका में कोई अर्जेंसी नहीं है. दिल्ली हाईकोर्ट मामले में 30 जून को सुनवाई करेगा. हिन्दू सेना ने याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की गई. हाई कोर्ट ने कहा- जब फिल्म रिलीज़ हो गई तो आप क्या मांग कर रहे है, क्या आप फिल्म के बारे में पहले से नहीं जानते थे.

Advertisement

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि फिल्म में कई आपत्तिजनक सीन हैं. जब फ़िल्म का टीज़र आया था तब आश्वासन दिया गया था कि विवादित हिस्से को हटा दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि फ़िल्म की वजह से भारत के अंतरराष्ट्रीय रिश्तों पर भी असर पड़ा, नेपाल ने फ़िल्म को बैन कर दिया.

बता दें कि सोमवार को दिल्ली के कुछ हिंदूवादी संगठनों ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ में महाकाव्य रामायण के तथ्यों के साथ कथित छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए मल्टीप्लेक्स के सामने प्रदर्शन किया था. उन्होंने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक की मांग की थी. यूनाइटेड हिंदू फ्रंट की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि संगठन और राष्ट्रवादी शिवसेना ने पूर्वी दिल्ली के शहादरा स्थित विकास सिने मॉल के बाहर प्रदर्शन किया गया था. आरोप लगाया गया है कि रामायण के तथ्यों के साथ छेड़छाड़ कर और असभ्य संवादों का इस्तेमाल कर करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया गया है. बयान के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के खिलाफ नारेबाजी की और ‘आदिपुरुष’ के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिनेमाघर के बाहर प्रदर्शन हुआ, लेकिन फिल्म दिखाने का क्रम निर्बाध जारी रहा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *