सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

हर्ष मल्होत्रा ने पूर्वी दिल्ली को ले बताई अपनी पांच प्राथमिकतायें

3 मिनट पढ़ें
हर्ष मल्होत्रा ने पूर्वी दिल्ली को ले बताई अपनी पांच प्राथमिकतायें

हर्ष मल्होत्रा ने पूर्वी दिल्ली को ले बताई अपनी पांच प्राथमिकतायें

Advertisement

हर्ष मल्होत्रा ने पूर्वी दिल्ली को ले बताई अपनी पांच प्राथमिकतायें

* करूंगा ईमानदारी से काम
– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,मैं जनता के लिए सदैव उपलब्ध रहूंगा और पूरी ईमानदारी के साथ अपने दायित्व को निभाऊंगा | यह कहना है पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पूर्वी दिल्ली नगर निगम के पूर्व मेयर हर्ष मल्होत्रा का | हर्ष मल्होत्रा ने आज अपनी प्रेस मीट के दौरान अपने मुद्दे रखे | इससे पूर्व वीर अर्जुन से बात करते हुए हर्ष मल्होत्रा से पूछा की कौन से वो पांच अहम मुद्दे है जिस पर वह चुनाव लड़ रहे है, वो कौन से कार्य है जो हर्ष मल्होत्रा की प्राथमिकता रहेंगे जिस पर हर्ष मल्होत्रा ने बताया की मेरी पहली प्राथमिकता गाजीपुर लैंडफिल के कूड़े के पहाड़ को कम करने की होगी। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि मैं ऐसा नहीं कहूंगा कि मैं दो वर्ष में या तीन वर्ष में कूड़े को पहाड़ को बिलकुल कम कर दूंगा लेकिन मैं गाजीपुर लैंडफिल के कूड़े के पहाड़ को कम करने के लिए प्रयासरत रहूंगा।

Advertisement

हर्ष मल्होत्रा ने आगे बताया की मेरी अगली प्राथमिकता में यमुना नदी की साफ सफाई का कार्य शामिल है, मैं पूरी कोशिश करूंगा की यमुना नदी की साफ सफाई का कार्य कर सकूं। हर्ष मल्होत्रा ने आगे बताया की मेरा यह भी प्रयास होगा की हम यमुना नदी पर फ्रंट बना सके ताकि लोग यमुना नदी के किनारे बैठ सके और हम वहां पर लोगों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर सके। हर्ष मल्होत्रा ने आगे बताया की मेरी तीसरी प्राथमिकता जहां झुग्गी वहां मकान की योजना के तहत होगी।

हर्ष मल्होत्रा ने बताया की मेरे लोकसभा क्षेत्र में यमुना खादर बस्ती भी आती है, बस्तियों में रहने वाले लोगों को साफ पानी नहीं मिलता, स्वच्छ वातावरण नहीं मिलता इसलिए लोगों की इस समस्या को दूर करने के लिए मैं प्रयास करूंगा की झुग्गियों को हटा कर लोगों को मकान मिले ताकि उनको अच्छी सुविधाएं मिले। हर्ष मल्होत्रा ने आगे बताया की केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी योजना के तहत कड़कड़डूमा में आईपी यूनिवर्सिटी का एक कॉम्प्लेक्स बना है, हर्ष मल्होत्रा ने आगे कहा की मेरी चौथी प्राथमिकता यही होगी की स्मार्ट सिटी योजना के तहत कड़कड़डूमा में और भी विकास के कार्य हो। हर्ष मल्होत्रा ने आगे बताया की मेरी पांचवी प्राथमिकता यह होगी की मैं अपने पूरे लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए विकास कार्यों को पूरी ईमानदारी और सच्चाई से कर सकू। हर्ष मल्होत्रा ने आगे कहा की मैंने पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में कई विकास के कार्यों को करने की सोची हुई है। प्रेस मीट में लोकसभा प्रभारी डॉ अनिल गुप्ता, लोकसभा संयोजक महेंद्र आहूजा, भाजपा प्रवक्ता यासिर जिलानी, शाहदरा जिलाध्यक्ष संजय गोयल, शाहदरा जिला के मीडिया संयोजक विनीत जैन, भाजपा शाहदरा जिला के प्रवक्ता भारत गौड़, कृष्णा नगर वार्ड के निगम पार्षद संदीप कपूर मौजूद थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *