सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

व्यापारियों के विशेष सम्मेलन में पहुंचे हर्ष  मल्होत्रा : दीपक गाबा  

2 मिनट पढ़ें
दीपक गाबा  

व्यापारियों के विशेष सम्मेलन में पहुंचे हर्ष  मल्होत्रा : दीपक गाबा  

Advertisement

व्यापारियों के विशेष सम्मेलन में पहुंचे हर्ष  मल्होत्रा : दीपक गाबा  

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा के नेतृत्व में पूर्वा सांस्कृतिक केंद्र लक्ष्मी नगर में पूर्वी दिल्ली लोकसभा के व्यापारियों का एक विशेष सम्मेलन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने सभी व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत के 2026-27 संघ बजट संसद में पेश किया जिसकी सरल, विस्तृत और विशेषता की जानकारी व्यापारियों को दी।

हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि ये बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के तहत पेश हुआ है और इसे देश की आर्थिक वृद्धि, तकनीक, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर एक बड़ा असर पड़ेगा। केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि बजट में पूंजी व्यय बढ़ाकर ₹12.2 लाख करोड़ किया गया है  यह भारत में अब तक का उच्चतम निवेश है। हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि आधारभूत संरचना, रेल और कनेक्टिविटी को और मज़बूत और सुरक्षित करने हेतु 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर भारतभर में जैसे मुंबई-पुणे, दिल्ली-वाराणसी, चेन्नई-बेंगलुरु आदि!यह बड़े आर्थिक केंद्रों को जोड़कर रोजगार और रियल-एस्टेट को बढ़ावा देगा

Advertisement

। भूगोल, फ्रेट और जलमार्ग,, नए फ्रेट कॉरिडोर और 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग भारत की लॉजिस्टिक स्पीड को तेज करेंगे।  भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा ने बताया कि भारत देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष रूप से सेमीकंडक्टर चिप्स आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का स्वदेशी निर्माण करना आवश्यक है  जैसे स्मार्टफोन, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिक वाहन, AI हार्डवेयर के लिए सबसे महत्वपूर्ण घटक हैं।देश में अब तक इनका 60-70% इम्पोर्ट होता है, जिससे वैश्विक आपूर्ति में दिक्कत या geopolitics का असर भारत को प्रभावित कर सकता है। ISM 2.0 के ज़रिए भारत अब डिज़ाइन, निर्माण और सामग्री विज्ञान तक का इकोसिस्टम विकसित करेगा — जिससे रोजगार, R&D और टेक-निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

व्यापारी सम्मेलन में मुख्य रूप से  हर्ष मल्होत्रा, ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा, ज़िला प्रभारी डॉ अनिल गुप्ता,  विधायक डॉ अनिल गोयल व संजय गोयल,  ज़िला प्रवक्ता भारत गौड़, निगम पार्षद रमेश गर्ग, रामकिशोर शर्मा सहित सभी मार्केट एसोसिएशन के  व्यापारियों ने भाग लिया और इस बजट की प्रशंसा और समर्थन किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *