Home दिल्ली-एनसीआर रन फॉर यूनिटी में शामिल हुए हर्ष मल्होत्रा : डॉ.अनिल गोयल

रन फॉर यूनिटी में शामिल हुए हर्ष मल्होत्रा : डॉ.अनिल गोयल

0
84
डॉ.अनिल गोयल
रन फॉर यूनिटी में शामिल हुए हर्ष मल्होत्रा : डॉ.अनिल गोयल

रन फॉर यूनिटी में शामिल हुए हर्ष मल्होत्रा : डॉ.अनिल गोयल

अरविन्द लवली ,संजय गोयल ,दीपक गाबा भी रहे मौजूद

 

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के ऐतिहासिक अवसर पर, आज पूर्वी दिल्ली में राष्ट्रीय एकता का एक विराट आयोजन देखने को मिला। केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा की गरिमामयी अगुवाई में ‘रन फॉर यूनिटी – सरदार 150’ का विशाल एकता मार्च निकाला गया, जिसने नागरिकों को राष्ट्रभावना के सूत्र में पिरो दिया। यह एकता मार्च केवल कृष्णानगर, गांधी नगर और शाहदरा तीनों विधानसभा क्षेत्रों को सफलतापूर्वक जोड़ते हुए देश की अखंडता का शक्तिशाली और व्यापक संदेश प्रसारित किया।

हर्ष मल्होत्रा ने इस मार्च का नेतृत्व किया और सरदार पटेल के सपनों के एक अखंड भारत के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अनिल गोयल ने स्थानीय नागरिकों और बच्चों को प्रोत्साहित किया, जिनकी ऊर्जा और उत्साह ने ‘रन फॉर यूनिटी’ को ऐतिहासिक बना दिया। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि, “सरदार पटेल की दूरदर्शिता और दृढ़ता ही हमारे राष्ट्र की नींव है।

आज कृष्णा नगर से निकला यह मार्च यह प्रमाणित करता है कि पूर्वी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह समर्पित है। विधायक डॉ. अनिल गोयल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा: “राष्ट्रीय एकता के इस पर्व में बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक, सभी की भागीदारी अभिभूत करने वाली है। हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि सरदार पटेल जी के मूल्यों और प्रधानमंत्री जी के ‘सबका विकास’ के मंत्र को कृष्णा नगर के हर कोने तक पहुंचाया जाए।” इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिला के अध्यक्ष दीपक गाबा ,महामंत्री रोमेश गुप्ता , यमुनापार विकास बोर्ड के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, विधायक संजय गोयल डेम्स के चेयरमैन कृष्णा नगर के पार्षद संदीप कपूर , पार्षद राजू सचदेवा ,प्रिय कम्बोज सहित अनेक गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन की महत्ता को और बढ़ाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here